एक पक्ष का सिमरी बख्तियारपुर व तो दुसरे पर का सहरसा में चल रहा इलाज

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बलवाहाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत काठों पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाएं जानें वाले दान राशि को लेकर बघवा गांव में दो पंडों के गुट में जमकर मारपीट की घटना हुई जिसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।

ज़ख्मी दोनों पक्षों में एक पक्ष को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है वहीं दूसरे पक्ष का इलाज सहरसा स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। वही एक पक्ष के लोगों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के बघवा निवासी 45 वर्षीय हरिमोहन झा, 35 वर्षीय निरमोहन झा, 58 बच्चन झा, 35 वर्षीय जीतमोहन झा तो दुसरे पक्ष के ललन झा, दशरथ झा,आशिष झा, त्रिलोक झा एवं वर्षा देवी जख्मी हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को मंदिर के गर्भगृह में भक्तों द्वारा चढ़ाएं जानें वाले दान की राशि एवं एक बाइक सवार द्वारा दी गई पुजाई की राशि को लेकर पंडों में कहा सुनी हो गई थी। आरोप लगाया जा रहा था कि पचास रूपए किसी के पास है वह जमा नहीं कर रहा। इस राशि को लेकर एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप गढ़े जा रहे थे।

इस बीच कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया। लेकिन उसके बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए। इसी बीच बघवा गांव में दोनों पक्षों के बीच फिर से उस राशि का मामला तु तु मै मै के बाद मारपीट में तब्दील हो गया जिसमें उपरोक्त लोग जख्मी हो गए।

चलते चलते ये भी पढ़ें : ये इलेक्ट्रिक कार छोड़ सकती है दुनिया की सभी कारों को पीछे, एक बार चार्ज करने पर चलती है 800 किमी, 5G से लैस https://www.tv9hindi.com/automobile/mg-cyberster-with-800-kms-range-5g-connection-check-out-pics-596557.html