सफाई कर्मियों को गीला व सुखा कचरा प्रबंधन के लिए दिया गए ट्रेनिंग

ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर प्रशासन की ओर से शुक्रवार को वार्ड संख्या एक, दो, चार और चौदह में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 को देखते हुए स्वयं सहायता समूह की महिला के साथ जन जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को सुखा कचरा एवं गीला कचरा को अलग करने के तरीके बताये गए तथा सभी कचरे को डस्टबिन में रखने की जानकारी दी गई। इसके अलावा गीला कचरा से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। वहीं वार्ड को साफ और स्वच्छ रखने के लिए आपस में विचार-विमर्श किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्लास्टिक कैरी बैग के बैन एवं उस से पर्यावरण को होने वाली हानि के बारे में बताया गया।

ये भी पढ़ें : सिमरी/सलखुआ : डीडीसी ने किया लोहिया स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक

इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में साफ – सफाई एवं कचरा उठाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रचार – प्रसार एवं वार्ड स्तर पर समूह की महिलाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। नगर की बेहतर सफाई के लिए सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। वार्ड संख्या 1 से 5 तक के लिए पप्पू स्वर्णकार , वार्ड संख्या 6 से 12 तक के लिए संजीव मल्लिक, वार्ड 13 से 15 तक के लिए अशोक मल्लिक को सुपरवाइजर बनाया गया है।

वही डोर-टू-डोर कचरा के लिए मंटू पासवान को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 88 77338353 जारी किया गया। जिस पर सफाई से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर सीआरपी पूनम कुमारी, सावित्री देवी कल्पना कुमारी, हसनैन मोहसिन, दीपक झा, शहनान आलम उर्फ सोनू, भीम कुमार एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाये मौजूद थी।

YOU MAY ALSO LIKE : Assembly poll dates out for Bengal, Assam, Tamil Nadu, Kerala & Puducherry, results on 2 May https://theprint.in/india/assembly-poll-dates-out-for-bengal-assam-tamil-nadu-kerala-puducherry-results-on-2-may/612462/