मधेपुरा सांसद, पूर्व विधायक सहित अन्य ने निधन पर जताया शोक

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की की दादी एवं पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार की मां 90 वर्षीय सावित्री देवी का निधन मंगलवार को हो गया है। वे पिछले दिनों से बीमार चल रही थी।

मंगलवार को उनकी अंत्येष्टि कर दीं गयी है। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र राजकुमार ने दिया। वे अपने पीछे 4 पुत्र एवं 3 पुत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड़ कर गयी हैं। उनके निधन पर सिमरी बख्तियारपुर नप वासी में शोक की लहर व्याप्त है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : सब-इंस्पेक्टर का पटना में निधन, शव पहुंचा गांव, शोक की लहर

वहीं निधन पर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्री देवी कुशल गृहिणी, मृदुभाषी एवं समाजसेवी महिला थी। समाज में महिलाओं के लिए उपकार का काम किया करती थी। निधन से हम सभी मर्माहत है।

वही पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी दुःखी है। मेरा पारिवारिक संबंध उस परिवार से दशकों से रहा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। सावित्री देवी कुशल महिला थी, उनके निधन से एक समाजसेवी को खो दिया है। भगवान उनके शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें : सहरसा : नहीं रहे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेश पद यादव, निधन, शोक व्यक्त

पूर्व उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि उनके मौत से हम सभी ने एक कुशल समाजसेवी को खो दिया है। जिसका भविष्य में कोई स्थान नहीं ले सकता है। वही खम्हौती पंचायत के मुखिया सह संघ अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि पृथ्वी लोक में जीवन मरण ही एक सच्चाई है। आज समाज ने एक धर्म परायण समाजसेवी महिला खोया है। यह अपूर्णिय क्षति है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : कांप पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया का असामयिक निधन, शोक की लहर

निधन से नपं ईओ कमलेश कुमार प्रसाद, नपं अध्यक्षा रौशन आरा, अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम, कोपरिया मुखिया प्रतिनिधि भिनसी यादव, वार्ड पार्षद चंद्रमणि, खूशीलाल भगत, सीताराम गुप्ता, संतोष मोदी, अभय भगत, बिपिन भगत, संजीव भगत, मुन्ना भगत, नीरज सिंह, पंचानंद स्वर्णकार, वार्ड पार्षद नरेश निराला, गणेश शर्मा, आशुतोष गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, सुमित गुप्ता, चंदन यादव, अशोक कुमार, सुशील कुमार, अकलू दास आदि ने उनके निधन शोक व्यक्त किया है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : एलजेपी में चिराग के खिलाफ बड़ी बगावत- बिहार में गरमाई सियायत, जेडीयू बोला- अब टुकुर-टुकुर देखते रहिए https://www.jagran.com/bihar/patna-city-politics-in-bihar-heats-up-on-big-rebellion-against-chirag-paswan-in-ljp-jdu-says-keep-watching-tukur-