अगर आरोपी नहीं करेंगे जल्द सरेंडर तो होगी घर की कुर्की जब्ती
  • नप के वार्ड पार्षद लालो देवी के पुत्र पर नवीन गुप्ता पर पीड़िता ने दर्ज कराया था यौन शोषण का केस

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड पार्षद लालो देवी के पुत्र नवीन गुप्ता पर दर्ज यौन शोषण मामले में बख्तियारपुर पुलिस मंगलवार को आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया है।

इसके बाद भी अगर जल्द पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके विरूद्ध घर की कुर्की जब्ती कोर्ट में प्रे कर निकालेगा। वहीं इस यौन शोषण मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो सात नामजदों में से मुख्य आरोपी नवीन गुप्ता को छोड़ बाकी वार्ड पार्षद सहित छह नामजद अरबिंद गुप्ता, लालो देवी, बंटी गुप्ता, रंजना देवी, जितेन्द्र भगत, तथा चंदन गुप्ता कोर्ट से बेल पर बाहर हैं।

ये भी पढ़ें : नाबालिग का दो वर्ष तक किया यौनशोषण, पंचायत ने ढाई लाख लगाई गर्भ की कीमत

लेकिन मुख्य आरोपी वार्ड पार्षद पुत्र नवीन गुप्ता प्राथमिकी दर्ज होने के करीब सात माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जो पुलिस से लुका-छुपी का खेल खेल रहा है। उधर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस पर तरह-तरह के गंभीर आरोप लगाते जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वार्ड पार्षद के रसूखदार होने की वजह से पुलिस सात नामजदो में से एक को भी गिरफ्तार नहीं कर सका है। मुख्य आरोपी सहित अन्य छह नामजदो की गिरफ्तारी की बात तो दूर पुलिस के इर्द गिर्द घूमने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सका।

आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्तारी मामले में काफी शिथिलता बरत रही है। जिस कारण आरोपियो का मनोबल बढ़ा हुआ रहता है। वहीं पीड़ित परिवारो के द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तारी करते हुए उचित न्याय दिलाने की पुलिस से गुहार लगाया गया है।

क्या है मामला : बख्तियारपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 169/20 दिनांक 10/06/20 में नगर पंचायत क्षेत्र के पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानीबाजार निवासी अरबिंद गुप्ता, लालो देवी, बंटी गुप्ता, नवीन गुप्ता, रंजना देवी, जितेन्द्र भगत तथा चंदन गुप्ता हमारे घर आया जाया करते थे। जो कि नवीन गुप्ता से भाई बहन का रिश्ता था। जो मुझे पढ़ाई-लिखाई में काफी मदद भी किया करता था। इसी क्रम में नवीन गुप्ता मुझसे प्रेम करने लगा। हम दोनों के प्रेम प्रसंग में नवीन गुप्ता शादी की बातें करने लगा।

ये भी पढ़ें : बहुचर्चित नेहा खुदकुशी कांड के आरोपी प्रिंस भगत ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण

दोनो के माता पिता इस बात पर सहमत भी थे। इसके बाद अधिकतर समय नवीन गुप्ता का मेरे घर पर हीं गुजरा करता था। जो शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती यौन संबंध भी मेरे साथ बनाया। इसके बाद गर्भ निरोधक गोली लाकर जबरदस्ती मुझे खिला दिया गया। जिसकी जानकारी मैं अपने माता पिता को दिया। हमारी तबियत बिगड़ने पर हमारे परिजन अस्पताल इलाज हेतु लाया।

क्या कहते हैं केस के अनुसंधानकर्ता : केस के अनुसंधानकर्ता मो मोजम्मिल खां ने बताया कि मुख्य आरोपी नवीन गुप्ता को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसके घर मंगलवार को इस्तेहार चिपकाया गया है। वहीं जल्द कोर्ट में प्रे कर कुर्की जब्ती लिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि सात नामजदो में से मुख्य आरोपी को छोड़ अन्य छह नामजद कोर्ट से बेल ले लिया है।