नीतीश कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय, गत दिनों मांगा गया था प्रस्ताव
  • सौर बाजार, बनगांव, नवहट्टा व सोनवर्षा बना नए नगर पंचायत

ब्रजेश भारती सहरसा : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पटना से निकल कर आ रही है। दोपहर बाद पटना में नीतीश सरकार की हुई कैबिनेट की बैठक में सुबे में नगर पंचायत क्षेत्रों के गठन, नए नगर परिषद क्षेत्रों के गठन, वर्तमान नगर पंचायत नगर निकायों में उत्क्रमण, वर्तमान नगर परिषदों से नगर निगमों में उत्क्रमण एवं वर्तमान नगर निकायों के क्षेत्र निस्तारण पर मुहर गल गई है।

ब्रजेश की बात

सुबे में 103 ने नगर पंचायत का गठन किया गया है वहीं 32 नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है ‌वही 8 नए नगर परिषद का भी गठन किया गया है। इसके साथ 12 नगर निकायों के क्षेत्र का विस्तार भी किया गया है। इतना ही नहीं पांच नगर परिषदों को नगर निगम बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें : खुले में शौच मुक्त के लिए नगर पंचायत ने उठाया ऐसा कदम जान आप भी कहेंगे वाह!

जिसमें रोहतास जिले के नगर परिषद सासाराम अब नगर निगम बना वही पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी नगर परिषद नगर निगम बन गया, पश्चिमी चंपारण जिले के नगर परिषद बेतिया अब नगर निगम बना इसके साथ मधुबनी नगर परिषद भी नगर निगम बन गया है। वही समस्तीपुर नगर परिषद भी नगर निगम में अपग्रेड हो गया है।

कैबिनेट की बैठक में सुबे कुल 160 नगर निकायों के गठन उपरांत हर एक निकायों को अलग-अलग अधिसूचना निगर्त किया गया है जिसमें उसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। यहां बताते चलें कि गत दिनों सरकार ने सभी जिलों से शहरी निकायों से उपरोक्त संबंध में जानकारी मांगी थी।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर के इन चार गांवों को जोड़ कर बनाया जाएगा नगर परिषद

वही सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर परिषद का दर्जा दिया गया है इसके साथ जिले के सौर बाजार, नवहट्टा, सोनवर्षा एवं बनगांव को नगर पंचायत बना दिया गया है। उपरोक्त चार बनाए गए नगर पंचायत पहले पंचायत अन्तर्गत था वहीं सिमरी बख्तियारपुर पहले से नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत था अब नगर परिषद क्षेत्र होगा, अनुमानतः सिमरी एवं खम्हौती पंचायत को ने नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किया गया है।

 

नगर निगम में दो लाख व नगर पंचायत में चालीस हजार आबादी : नए नगर निगम के गठन में दो लाख या उससे अधिक की आबादी को शामिल किया गया है। जबकि नगर परिषद में चालीस हजार से दो लाख तक की आबादी को सम्मिलित किया गया है। जबकि नगर पंचायत के लिए बारह हजार से चालीस हजार की तक की जनसंख्या निर्धारित है।

ये भी पढ़ें : सहरसा नगर निगम तो सिमरी बख्तियारपुर बनेगा नगर परिषद

इसमें गैर कृषि कार्य की जनसंख्या पचास प्रतिशत होगी। सभी दशा में दीर्धकालीन और अल्पकालिक काश्तकार कर्मियों (कृषि कर्मियों) की कुल जनसंख्या उस क्षेत्र के कुल कर्मियों की जनसंख्या का पचास प्रतिशत से कम होगा।

नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं : नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेंगी। साफ-सफाई, ड्रेनेज, जलापूर्ति, कूड़ा उठाव, कचरा संग्रह, स्ट्रीट लाइट, रोशनी आदि सुविधाएं शामिल है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में लागू सभी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। नवगठित नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत का मास्टर प्लान तैयार कर सुनियोजित तरीके से विकास किया जा सकेगा।

चलते चलते ये भी पढ़ें : BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, सात स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे , ट्रेनों का पूरा शेड्यूल देखिये https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bpsc-exam-good-news-for-bpsc-66th-prelims-exam-aspirants-irctc-indian-railway-announces-many-train-runs-for-exam-bpsc-latest-news-upl