पति है प्रदेश में, गौतनी, भौसूर, देवर सहित छः नामजद सहित 4-5 पर लगा हत्या का आरोप

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के प्रियनगर गांव में शनिवार रात संदिग्ध हालात में एक तीन बच्चे की मां का संदिग्ध हालात में शव पुलिस ने कमरे से बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

मृत्तिका के मासूम बच्चे

वही मृतक महिला का भाई खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ब्रम्हेन गांव निवासी संतोष शर्मा ने बनमा ईटहरी ओपी में लिखित आवेदन देकर छः नामजद एवं 4-5 अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसकी बहन खुशबू देवी की शादी नौ वर्ष पहले प्रियनगर गांव निवासी मदन शर्मा के साथ हुआ था, शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए।

ये भी पढ़ें : सहरसा : संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, परिजनों ने जहर पिला हत्या का लगाया आरोप

करीब ढेड पहले पति मदन शर्मा मजदूरी करने दिल्ली चला गया इस बीच खुशबू देवी अपने बच्चों के साथ प्रियनगर में रह रही थी। 14 नवंबर की रात पिंकी देवी, उमेश शर्मा, रतन शर्मा, मिथिलेश शर्मा, मुकेश शर्मा छलांगी शर्मा एवं 4-5 अज्ञात मिलकर उसकी हत्या कर दिया।

घर में पड़ा मृतक महिला का शव

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि शनिवार सुबह जब मृतक खुशबू की बेटी फोन कर मामले की जानकारी दिया तो वह प्रियनगर पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दिया। इस संबंध में ओपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

चलते चलते ये भी पढ़ें : चुनाव हारे लेकिन मंत्री बनने की दौड़ में VIP चीफ मुकेश सहनी; तेजस्वी ने भी दिया था ऑफर; दिलचस्प है सफर https://www.jansatta.com/entertainment/mukesh-sahani-is-in-the-run-of-minister-despite-of-lost-in-election-tejaswi-also-offerd-him-know-his-interesting-journey/1571953/