हाई स्कूल मैदान पर वीआईपी सुप्रीमों मुकेश सहनी के पक्ष किया चुनावी सभा
  • निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र दास ने मुकेश सहनी का कर दिया समर्थन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : एक बार फिर से सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो बिहार में मेगा स्किल सेंटर बनाया जाएगा.अब सिर्फ कंप्यूटर में ज्ञान से सभी तरह के रोजगार नहीं मिलेंगे। बल्कि मेगा स्किल सेंटर में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे और हर क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा.यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सीएम नीतीश कुमार सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन घटक दल वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी प्रत्याशी मुकेश सहनी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली में उनकी सरकार ने काफी काम किया है। यदि कुछ बचा है तो उसकी भी समीक्षा करके काम करेंगे लेकिन यह काम तभी हो पाएगा जब उन्हें एक बार फिर से मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें : हमारी सरकार ने अति-पिछड़ो को हासिये पर से मुख्य धारा में लाने का काम किया : नीतीश

नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके यहाँ के प्रत्याशी मुकेश सहनी जी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए। हम उनके जल्द से जल्द कोरोना निगेटिव होने की कामना करते है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का काम लोगो की सेवा करना है। एनडीए गठबंधन एकजुट हो कर लड़ रहा है।

मेरा सिमरी बख्तियारपुर से गहरा रिश्ता रहा है। मेरा जन्म बख्तियारपुर में हुआ और ये सिमरी बख्तियारपुर है। आपके साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध है। मुकेश जी को यहां से जिताये ताकि इस क्षेत्र का और भी विकास हो। हमलोगों से पहले जिन्हें मौका मिला वो कोई काम नही किये। मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है। सीएम ने कहा कि हमलोगों ने महिलाओ को 50% आरक्षण दिया साथ ही अति पिछड़े वर्ग को भी आरक्षण दिया।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर में मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

उन्होंने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें 15 साल काम मौका मिला उन्होंने बिहार में कुछ नही किया। जिन्हें क ख ग नही मालूम वो चुनाव के टाइम कुछ भी बयान देते है। नए लोग को बता दीजिये उनके राज में शाम में कोई घर से नही निकलता था‌ कितना अपराध था। हमने क्राइम कंट्रोल किया। हमलोग तो काम करते है। नई पीढ़ी के लोग को एक – एक बात बताइए
शिक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लड़कियों का मनोबल ऊंचा है। हमने लड़की के बाद लड़को के लिए भी साइकिल योजना शुरू की, हमने किसी की उपेक्षा नही की, हर जिले में इंजीनिरिंग कॉलेज, महिला आइटीआई दी गई। नये मेडिकल कॉलेज दिए गए। हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की गई। हमने पढ़ाई के लिए ऋण दिया। लौटाने की स्थिति नही होंगी तो यह ऋण भी माफ कर दिया जाएगा।हर जगह बिजली पहुंचाया गया।

सीएम ने कहा कि हर घर नल का जल, शौचालय दिया गया। आज पूरे बिहार में 88 प्रतिशत हर घर नल का जल पहुंचा दिया गया। अब आपको सोचना है क्या करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों में बाईपास बनाए गए हैं लेकिन जहां भी बाईपास नहीं बने हैं और वहां जरूरत है तो नया बाईपास बनाया जाएगा। जहां बाईपास बनाने के लिए जमीन नहीं होगी वहां फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर : चुनाव लड़ रहे इन प्रत्याशियों का नहीं है यहां से नाता

अपनी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि कंप्यूटर पर काम करने के लिए 10 लाख लोगों ने प्रशिक्षण लिया है। पेयजल के लिए भी उन्होंने काफी काम किया है और जो कुछ काम बाकी रह गए हैं उसे भी वह पूरा करेंगे। उन्होंने कहा अब लड़के लड़की बराबर हैं.पिछले सत्र में हुई बोर्ड की परीक्षा में लड़कों की अपेक्षा ज्यादा लड़कियां शामिल हुई।

उन्होंने महिलाओं को जनप्रतिनिधि बनाने का ज्यादा मौका दिया। साथ ही अपराध पर भी नियंत्रण किया है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लालटेन युग में घरों में रोशनी नहीं होती थी लेकिन घर – घर में रोशनी है उनकी सरकार ने उजाला फैलाने का काम किया है। वही बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : चुनाव प्रचार कार्यालय का सांसद ने फीता काट किया उद्घाटन

वही सभा को संबोधित करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव जारी है। यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विकास को कुछ लोग झुठलाना चाहते है। कोसी की स्थिति किसी से छुपी नही थी। बड़ी रेल लाइन की सुविधा उस समय के रेलमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से ही हो सकी। उन्होंने कहा कि पहले यह इलाका टापू बना हुआ था। बीमार लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

2005 के बाद नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र के लिए विकास का द्वार खोल दिया। फ़ॉर लेन, विजय घाट में कोसी नदी पर पुल नीतीश जी की देन है। मानसी से धनछड़ सड़क बनना है। प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री जी ने दे दी है। एनएच 107 निर्माण की सारी दिक्कतो को दूर करवाया गया। फुलौत में पुल, विजय घाट के डुमरी पुल के पुननिर्माण भी नीतीश जी की देन है।

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर में प्रचार के दौरान टूटा पप्पू यादव का मंच, हाथ फ्रैक्चर – https://www.livehindustan.com/bihar/story-bihar-election-update-news-stage-broken-in-muzaffarpur-injury-to-pappu-yadav-right-hand-fracture-3600470.ht

सांसद ने कहा कि साथियों लोग कहते है कि विकास नही हुआ। उन लोग को विकास दिखाया नही देता है‌। बिहार की जनता का पुरजोर समर्थन एनडीए को मिल रहा है। विकास के मामले में युद्ध मचा हुआ है। वही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने मुकेश सहनी का समर्थन कर दिया।

सभा में प्रत्याशी मुकेश साहनी के भाई संतोष सहनी, पूर्व विधायक अरुण यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता राजीव मिश्रा, जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, रामरतन ऋषिदेव, विपिन गुप्ता, चंद्रमणी, सूलेंद्र दास, संजीव भगत, मो मोहीद्दीन राइन, चन्देश्वरी मेहता, यशवंत सिंह पटेल, गोपाल बिंद, श्रीकांत पोद्दार सहित अन्य मौजूद थे।

चलते चलते ये भी देखें : नीतीश कुमार का सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी संबोधन.…!

https://www.facebook.com/NitishKumarJDU/videos/364876848274731/