बनमा-ईटहरी एवं महिषी थाना क्षेत्र में किशोरी व किशोर की मौत

सहरसा : सहरसा जिले के विभिन्न स्थानों पर पानी में डुब कर मरने की घटना लगातार जारी है। हर रोज कहीं ना कहीं से डुब कर मौत होने की खबर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बनमा ईटहरी ओपी एवं महिषी थाना क्षेत्र में पानी में डुबने से एक किशोरी व किशोर की मौत हो गई।

पहली घटना : जिले के बनमा-ईटहरी ओपी क्षेत्र के मुरली गांव में मंगलवार की सुबह अपने ही घर के पीछे शौच के लिए गयी किशोरी की पानी से भरे गढ्डे में डूबने से मौत हो गई। रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन मुरली गांव निवासी पवन कुमार यादव की करीब 12 वर्षीय पुत्री रूचि कुमारी मंगलवार की सुबह घर के पीछे शौच करने के लिए गयी।

ये भी पढ़ें : ब्लैक फ्राइडे : सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न स्थानों पर डुबने से पांच की मौत

जहां पानी से भरे एक गढ्डे में पांव फिसल जाने के कारण लुढ़क गई और अत्यधिक पानी में चले जाने से पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार यादव तथा अजय कुमार ने पीड़ित स्वजनों से मुलाकात की। ओपी प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है।

दुसरी घटना : जिले के महिषी थाना क्षेत्र के महिसरहो के निकट कोसी नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी डूबने से महिसरहो निवासी नरेश साह के आठ वर्षीय पुत्र दिलबर कुमार की मौत हो गई। दिलबर अपने साथियों के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था। जहां नदी के पानी में पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : हाथी पर योगा अभ्यास करते समय गिरे योग गुरु रामदेव, वीडियो वायरल – https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/agra/yoga-guru-baba-ramdev-fall-from-elephant-during-yog

साथियों द्वारा हल्ला किये जाने पर आसपास से लोग दौड़कर नदी के पास पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने नदी से बच्चे के शव को निकाला। बच्चे की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना अधिकारियों को दी गयी। सूचना मिलते ही सीओ देवनंदन सिंह घटना स्थल पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी हासिल किया।

घटना की सूचना महिषी थाना को भी दे दी गयी है। पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता राजकुमार साह, पूर्व मुखिया ललित कुमार, पंसस दिलीप चौधरी, बिरजू पासवान, किशोर पासवान, प्रमोद कुमार, पन्नालाल साह ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ अंचल प्रशासन से जल्द आपदा मद से सहायता राशि देने की मांग की है।

चलते-चलते ये भी देखें : युवा क्रांति के संस्थापक खगेश लड़ेंगे विधानसभा चुनाव..…!

युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार लडे़गें विधानसभा चुनाव…!https://www.youtubetofb.com/ytidGrKn2WkwTZs

Gepostet von Brajesh Ki Baat News am Dienstag, 13. Oktober 2020