जिलाध्यक्ष मिथिलेश विजय ने सिमरी व सलखुआ में प्रखंड अध्यक्ष किया मनोनीत

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल पंचायत राज प्रकोष्ठ सहरसा के जिलाध्यक्ष सह सलखुआ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश विजय ने सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एक सादे समारोह में मनोनीत किया है।

अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई नेताओं को जिम्मेदारी दी है। मनोनयन उपरांत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने की आशा व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें : राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित

जिलाध्यक्ष मिथिलेश विजय ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में चंदन यादव को वहीं पश्चिमी का अध्यक्ष सनोज कुमार को बनाया गया है। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में नीतीश कुमार बनाए गए हैं। वहीं सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अरूण कुमार यादव, मीडिया प्रभारी के रूप में सुमन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष मिथिलेश विजय ने बताया कि आगामी 2020 के चुनाव को लेकर के राजद पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए हमलोग दिन रात एक किए हुए हैं बूथ स्तर पर कमिटी का भी गठन किया जा चुका हैं। दर्जनों पदाधिकारी की नियुक्ति कर आगामी चुनाव में बिरोधियों को धूल चटाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : मुखिया मिथिलेश विजय बनें राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

अगामी विधानसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव अभय भगत, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष हेलाल अशरफ, नगर अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर बिपिन भगत, युवा अध्यक्ष विजय यादव, छात्र अध्यक्ष प्रिंस यादव, छात्र उपाध्यक्ष साकेत कुमार, अफरीदी, नियाज आलम, मनोज शर्मा, अशोक यादव, राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।