लगातार तीन वर्षों से मुरली के निकट बाढ़ के समय कटाव से आमजन होते हैं परेशान

सहरसा : जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आरापट्टी जाने वाली सड़क पर मुरली के निकट बाढ़ के समय प्रतिवर्ष होने वाले कटावस्थल का निरीक्षण किया। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान यातायात में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसी को लेकर डीएम कटाव स्थल पर विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचे।

उन्होंने स्थानीय लोगों सहित विभागीय अधिकारियों से स्थल की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। विभागीय अधिकारियों ने इस स्थल पर पुल का डीपीआर बनाकर विभाग को भेजे जाने की बात कही। स्थानीय लोगों ने डीएम को कहा कि प्रखंड के करीब आठ पंचायतों के दर्जनों गांवों में रहने वाले हजारों लोगों के आने-जाने का यह एकमात्र मुख्य सड़क है। यह सड़क विगत तीन वर्षों से लगातार बाढ़ के समय में टूट जाता है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : सड़क निर्माण में शिथिलता बरतने वाले संवेदक व अभियंता नपेंगे : जिलाधिकारी

स्थानीय लोगों सहित विभागीय अधिकारियों की बात सुनने के बाद डीएम ने कहा कि इस संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों से भी अपने स्तर से बात करने की जानकारी दी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चुनाव को देखते सड़क को आवाजाही लायक बनाकर रखने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने डीएम से कहा कि आज भी पंचायत के सैकड़ों लोग बाढ़ सहायता राशि से वंचित हैं।

ये भी पढ़ें : गरीब नि:सहाय को चिन्हित करें, जल्द खाते में भेजी जाएगी सरकारी सहायता : डीएम

लोगों ने डीएम से इन वंचित लोगों को सहायता राशि देने की मांग की। मौके पर डीडीसी राजेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता खलीकुज्जमा, कार्यपालक अभियंता राजेश रत्नाकर, सीओ देवनन्दन सिंह, स्वच्छता अभियान के बीसी अजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

चलते चलते ये भी देखें : रूची का सोफा…!