प्रखंड सभागार में भाकपा की बैठक में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : भारत की अर्थव्यवस्था को खंडहर में तब्दील कर देने और लोकतन्त्र को गहरे संकट में फंसा देने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 14 सितंबर को सारे देश में प्रतिरोध दर्ज करायेगी।

इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को बनमा ईटहरी अंचल मंत्री कामरेड विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विचार विमर्श बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने अपने अपने सुझाव रखे।

ये भी पढ़ें : सीओ पर भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगा भाकपा ने धरना देते हुए किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

बैठक बाद मीडिया से बातचीत में जिला कार्य समिति सदस्य सह मुखिया कामरेड राजकुमार चौधरी ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था को खंडहर में तब्दील कर देने और लोकतन्त्र को गहरे संकट में फंसा देने के विरोध में पार्टी 14 सितंबर को सारे देश में प्रतिरोध दर्ज करायेगी। इसी क्रम में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय पर धरना – प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : पंचायत सरकार भवन के लिए जगह चयन को लेकर आक्रोश, सीओ को बनाया बंधक

वहीं अंचल मंत्री कामरेड विनय कुमार वर्मा ने बताया कि इसी दिन संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। यह निर्णय गत दिन जूम ‘एप’ के माध्यम से संपन्न पार्टी के केन्द्रीय सचिव मण्डल की बैठक में लिया गया था कि बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा करने वाली, गरीबी बढ़ाने वाली एवं जीवनयापन के साधनों को तहस नहस करने वाली मोदी सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध जनता को संगठित कर विरोध दर्ज कराएगी।

ब्रजेश की बात

देश की अर्थव्यवस्था के बारे में लगातार झूठे दाबे करने और झूठ बोलने वाली वित्त मंत्री को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, अतएव उनसे पद छोड़ने की मांग भी की जायेगी। भाकपा “जीवनयापन, समानता और न्याय के लिये- भारत और भारत के संविधान की रक्षा के लिये सदा प्रतिबध्द रही है और रहेगी”, इस संकल्प के साथ आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : आपदा मंत्री के गृह क्षेत्र में बाढ़ राहत के लिए अनशन

बैठक में मौके पर भाकपा के जिला मंत्री विजय कुमार यादव, जिला कार्य समिति सदस्य सह मुखिया राजकुमार चौधरी, उमेश पोद्दार, अरूण सिंह, उमेश चौधरी, सज्जन मुखिया, अमर कुमार पप्पू, विन्देश्वरी यादव, रविन्द्र पासवान, रामचन्द्र सिंह, सिकेन्द्र साह, विपिन साह व अन्य लोग मौजूद थे।

चलते चलते ये भी देखें : कंगना रनौत बनाम शिवसेना…!