बलवाहाट निवासी 85 वर्षीय सावित्री देवी का गत दिनों हो गया था निधन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के बलवाहाट बाजार निवासी भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक मंच के संयोजक जवाहर प्रसाद गुप्ता की मां 85 वर्षीय सावित्री देवी का निधन गत दिनों हो गया।

बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक आवास पर एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने किया। वहीं इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री संजीव कुमार भगत ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्री देवी एक कुशल गृहिणी, धर्म परायण महिला के साथ समाजिक कार्यकर्ता थी।

उन्होंने कहा कि वे ताऊ उम्र गरीब महिलाओं की सेवा करती रही। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत है। उनके निधन से समाज को अपूर्णिय क्षति हुई है।इस मौके पर भाजपा के संतोष पासवान, जितेंद्र कुमार बधेल, लक्ष्मण राय, सुनील गुप्ता, अनिल खेतान, अवधेश कुमार, ज्ञानू साह, रविन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : वैश्य समाज ने मृतक धर्मवीर भगत दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिल बंधाया ढ़ाढस