फाइल फोटो
अलग-अलग स्थानों पर खाद्यान्न रखें जाने को लेकर ग्रामीणों में थी आशंका की बेच देगा डीलर अनाज

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बनमा-ईटहरी प्रखंड के महारस गांव के एक जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा सरकारी खाद्यान्न को तीन अलग-अलग स्थानों पर रखें जाने के बाद ग्रामीणों को इस बात की आशंका हो गई कि डीलर द्वारा खाद्यान्न कालाबाजारी कर देगा। इसी बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

मामले व हंगामा की जानकारी पर बनमा-ईटहरी ओपी पुलिस के एसआई ललन कुमार एवं बीडीओ द्वारा जांच के लिए भेजे गए कर्मों अभय कुमार महारस गांव पहुंच ग्रामीणों की बातों को सुनकर तत्काल मनरेगा भवन में रखें गए खाद्यान्न के भवन गेट में ताला मारकर अग्रतर कार्रवाई की बात कही।

ये भी पढ़ें : डीलर के मनमानी के विरोध में लाभूकों ने किया अनुमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन

हंगामा कर रहे महारस गांव के विष्णुदेव सिंह, रंजीत सिंह, रविन्द्र कुमार, लक्ष्मीकांत सिंह, अमरदीप सिंह, उदय कुमार, अजय कुमार, नवीन कुमार, मोती शर्मा अरुण शर्मा, रविन्द्र कुमार, विष्णुदेव सिंह, बिजन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के डीलर रामानंद कुमार ठाकुर के द्वारा तीन जगहों पर कालाबाजारी करने के लिए अवैध ढंग से अनाज रखा गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि डीलर ने एक अपने घर में, दूसरा गांव के ही एक आदमी के घर में तथा तीसरा मनरेगा भवन में अनाज रखा गया है। समय मिलते ही डीलर खाद्यान्न को कालाबाजारी कर देता। डीलर द्वारा पहले भी खाद्यान्न बेच दिया गया था। उपरोक्त कार्य भी इसी मकसद से किया गया था। हम लोगों को जानकारी मिल गई तो खाद्यान्न बच गया।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान का कोरोना ग्राफ़ भारत से इतना अलग कैसे? https://www.bbc.com/hindi/international-53917396

वही इस संबंध में डीलर रामानंद ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप पूरी तरह से गलत है। मेरे गोदाम में फर्श ठीक करने का कार्य चलने के कारण पदाधिकारी को जानकारी देकर मनरेगा भवन में अनाज रखा गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीएसओ चन्द्रगुप्त कुमार बैठा ने बताया कि डीलर के द्वारा आदेश लेकर वहां अनाज रखा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर ग्रामीणों का आरोप है तो मामले की जांच की जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE : Two-year car registration service rolled out in Sharjah – https://www.khaleejtimes.com/uae/sharjah/two-year-car-registration-service-rolled-out-in-sharjah