एसडीओ से साकारात्मक वार्ता बाद जूस पिला अनशन व धरना किया गया खत्म

सलखुआ (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड को पूर्णतः बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने एवं अन्य मांगों को लेकर सलखुआ प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार से शुरू किया गया धरना व अनशन तीसरे दिन एसडीओ से साकारात्मक वार्ता उपरांत समाप्त हो गया।

सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने अनशन व धरना पर बैठे प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश विजय सहित अन्य लोगों को जूस पिला धरना व अनशन को समाप्त कराया। इससे पूर्व सीओ व प्रभारी बीडीओ से अनशन व धरना पर बैठे लोगों से वार्ता विफल हो गई थी।

ये भी पढ़ें : सलखुआ प्रखंड को पूर्णतः बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

धरना व अनशन समाप्त होने के बाद मिथिलेश विजय ने बताया कि कुल नौ सूत्री मांगे थी जिनमें वरीय अधिकारियों से वार्ता उपरांत आठ सूत्री मांगे मान ली गई हलांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग पर सहमति नहीं बनी चुंकि यह जिला स्तर से संभव नहीं थी इसलिए इसे वरीय अधिकारियों के माध्यम से सरकार को भेजने की बात कही गई।

आगे भी निरंतर अधिकारियों से मिल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के लिए जिला प्रशासन से राज्य सरकार को अनुशंसा करने को लेकर लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करना हमारी जायज मांग है इसे कोई भी अभी भी स्थलीय निरीक्षण कर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सलखुआ प्रखंड मुख्यालय पर दुसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकाल धरना व अनशन

इस मौके पर सलखुआ प्रखंड प्रमुख रीता देवी, उप प्रमुख इन्द्र देव यादव, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, लोजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, पंचायत समिति सदस्य कुन्दन यादव, रंजन यादव भूपेन्द्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चलते चलते ये भी पढ़ें : दुसरे दिन धरना व अनशन की खबर ब्रजेश की बात यूट्यूब चैनल पर….!