कांग्रेस ऑफिस में प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की मौजूदगी में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक रामानंद सिंह के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

सबसे पहले स्थानीय नेताओं ने प्रदेश पर्यवेक्षक आगमन पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक रामानंद सिंह ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करें। उन्होंने डिजिटल का सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की।

ये भी पढ़ें : पेट्रोलियम पदार्थों मुल्य वृद्धि को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जो भी उपयुक्त सीट होगा कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार को देगी। उन्होंने कहा कि सहरसा में कांग्रेस को 2 सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। सन 1952 से लेकर अब तक अधिकांश समय यह सीट कांग्रेस के पास रहा है यहां के उत्साही कार्यकर्ता धैर्य बनाकर रखें है संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच राशन कीट किया वितरण

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सोनिया गांधी एवं राहुल राहुल गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट कांग्रेस को देने की मांग करती रही। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रोफेसर इम्तियाज अंजूम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विद्यानंद मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की जरूरत है यहां के नेता मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष किस पद को सुशोभित किया है। इस विरासत को वापस पाना है।

Brajesh ki Bat.

जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष मजनू हैदर अली कैश ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से मांग करते हैं कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी टिकट दें। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चांद मंजर इमाम ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर कांग्रेसियों का गढ़ रहा है आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक मजबूती से पीड़ित, शोषित एवं वंचितों का आवाज उठाते रहते है।

ये भी पढ़ें : BJP की B टीम… ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर कसा तंज, कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं से की यह अपील – https://www.livehindustan.com/national/story-asaduddin-owaisi-jibes-ghulam-nabi-azad-says-anybody-opposing-congress-is-labelled-bjp-b-team-3440732.ht

बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महबूब आलम, वरीय कांग्रेसी नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, ऑस्कर महेंद्र त्यागी, राम सागर पांडे, नईमुद्दीन, रामशरण कुमार, आरजू खान, शादाब आलम, अख्तर सिद्धकी, किरण मेहता, अजय कुशवाहा, सरफराज आलम, एजाज अंजुम, आफताब आलम, मो. कैफ, पप्पू मार्शल, नौशाद मुखिया, रणवीर यादव, विजय राम, मनोज राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE : Thousands of UAE residents get SMS to remove stuff from rooftops –  https://www.khaleejtimes.com/uae/abu-dhabi/photos-thousands-of-uae-residents-get-sms-to-remove-stuff-from-rooftops