महिषी, बनगांव, महिला थाना, बिहरा, नवहट्टा, सोनवर्षा कचहरी में नए थानाध्यक्ष बनाएं गए

सहरसा : गत दिनों कोशी रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी द्वारा छः वर्षों से जिले में पदस्थापित करीब 70 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिए जाने के उपरांत खाली पड़े पदों पर सहरसा एसपी राकेश कुमार ने बुधवार को पदस्थापन का आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक पुलिस केंद्र सहरसा में पदस्थापन के इंतजार में रहे पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को महिषी थाना का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वही पुलिस केंद्र से ही पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार को बनगांव थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना अध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक ज्वाला प्रसाद चौपाल को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : 70 पुलिस पदाधिकारियों का डीआईजी ने किया तबादला

वहीं जिले के महिला थाना अध्यक्ष के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक प्रेमलता भूपाश्री का पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है। साथ ही परशुराम दास को पुलिस शिविर प्रभारी पद पर बनाया गया है। वही पुलिस शिविर प्रभारी पदस्थापित प्रमोद झा को थाना अध्यक्ष बिहरा बनाया गया है। नवहट्टा थाना अध्यक्ष के रूप में महेश कुमार रजक बनाए गए हैं वह पुलिस केंद्र सहरसा में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

सहरसा एसपी राकेश कुमार (फाइल फोटो)

सौर बाजार थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ज्ञानानंद अमरेंद्र को सोनबरसा कचहरी का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बख्तियारपुर थाना में पुलिस केंद्र सहरसा में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रह रहे हैं पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार चौहान का पदस्थापन किया गया है।

ये भी पढ़ें : सहरसा जिले में 10 सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव – https://www.livehindustan.com/bihar/saharsa/story-investigation-report-of-10-samples-in-saharsa-district-corona-positive-3353436.html

हालांकि यहां बताते चलें कि बख्तियारपुर थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में किन्ही का पदस्थापन नहीं हुआ है यहां के निवर्तमान थाना अध्यक्ष रणबीर कुमार का तबादला मधेपुरा जिला कर दिया गया है। एसपी द्वारा जारी आदेश सभी नवपदस्थापित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देकर सूचित करने का आदेश दिया गया है।

चलते-चलते ये देखें :- दिल तोड के ….!