बच्चों के आपसी विवाद में चांद नामक युवक की कनपटी में गोली मार कर दिया गया था जख्मी

सोनवर्षा राज : सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सिर्रही गांव में बुधवार को उस वक्त कोहराम मच गया जब बीते सोमवार की शाम दो बच्चे के बीच हुए झगड़े से उत्पन्न विवाद में गोली लगने से घायल 22 वर्षीय मो चांद का पचना में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पटना से शव गांव पहुंचा।

शव पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ दरवाजे पर जुटने लगी। परिजनों के विलाप से हर आने जाने वाले लोगों की आंखें नम हो जाता था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। शव के पास मृतक युवक की माता नुशरत खातून व छोटी बहन अंजूम रोते बिलखते बदहवाश हो जा रही थी।

ये भी पढ़ें : सहरसा : बच्चों के झगड़े में युवक को कनपटी में मारी गोली, जख्मी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

वह बार बार यही कहती थी कि मेरे चांद को दुशमनमा मार दलके हो।केकर कि बिगाडलके रहे।जबकि गांव के अन्य महिलाएं उसे शांत करने में जुटी हुई थी। वही पिता मो सोएब व बड़ा भाई मो शहंशाह शव को टकटकी लगाए देख रहा था। जबकि गांव में भी मात्तमी सन्नाटा पसरा हुआ था।

मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सिर्रही गांव में बिते दिन दो बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बेलदारी बहियार के समीप पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ लगाने निकले मो चांद को सिर में गोली मार दी गई थी।जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।गोली मार कर घायल करने के मामले में मृतक के चाचा मो महफूज के आवेदन पर गांव के ही आधे दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

ये भी पढ़ें : कोविड -19 वैक्‍सीन के मानव परीक्षण का एक चरण पूरा, अब व्‍यापक पैमाने पर होगा टेस्‍ट https://www.jagran.com/world/america-the-first-coronavirus-vaccine-tested-in-humans-shows-early-promise-jagran-special-20514725.html?utm_sourc

जिसमे एक अभियुक्त मो फिरदोस की गिरफ्तारी अब तक हो पाई है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही मो सज्जाद उर्फ सज्जो, मो अफाज, मो इस्तियाक, मो दाउद, मो अजन तथा मो फिरदोस को नामजद किया गया है।

सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष मो. अकमल हुसैन ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों जगह पर छापेमारी की गई है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE : Revealed: Covid-19 test validity for Indians travelling to 3 UAE cities – https://www.khaleejtimes.com/world/india/revealed-covid-19-test-validity-for-indians-travelling-to-3-uae-cities

शव पहुंचने की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललनजी, समाजसेवी कुंदन कुमार सिंहसहित दर्जनों लोगों ने सिर्रही गांव पहुंच कर पीडित परिवारों को ढाढस बंधाया। इनपुट हिन्दुस्तान।

चलते-चलते ये भी देखें : दिल बेचारा…! तेरा…