एक तरफ कोरोना तो दुसरे तरफ बाढ़ व बरसात से आम-जनजीवन तबाह : रितेश

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सुबे में एक तरफ कोरोना का कहर तो दुसरी तरफ बाढ़ व बरसात का पानी आम जनजीवन को तबाह कर रखा है सुबे की सरकार क्वारेंटाईन में है वहीं स्थानीय प्रशासन कान में तेल डाल तबाही के मंजर को आंखों से देखना चाह रही है।

पूर्व तटबंध पर पहाड़पुर के समीप रेनकट का जायजा लेते रितेश रंजन

उक्त बातें मंगलवार को राजद प्रदेश सचिव सह सहरसा जिला पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर व सलखुआ प्रखंड के विभिन्न बाढ़ व बरसात प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के उपरांत मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहीं।

ये भी पढ़ें : राजद नेता रितेश रंजन ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच राशन कीट का किया वितरण

उन्होंने कहा कि तटबंध के अन्दर लोग बाढ़ के पानी से तबाह हैं वहीं तटबंध के बाहर बरसात के पानी से तबाह हो रहा है। बचाव व राहत के नाम पर प्रशासन द्वारा कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्लूईस गेट से पानी का समुचित निकासी नहीं हो रहा है गेट पर जलकुंभी कब्जा जमाए हुए हैं और स्थानीय प्रशासन जलकर माफियाओं के डर से जलकुंभी पर कुछ सोचना भी मुनासिब नहीं समझ रहा है।

घर में पानी घुसे पीड़ित की सुधि लेते टीम रितेश रंजन

उन्होंने जलकुंभी पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अगर कोशी कैनाल से साफ कर दिया जाए तो रिहायशी इलाकों में बरसात का पानी नहीं फैलेगा और डुब रही धान की फसल बर्बाद होने से बच जाएगी और किसान खुशहाल हो जाएंगे। लेकिन जलकुंभी साफ हो जाने से कैनाल में मछली का रूकना बंद हो जाएगा तो जलकर माफियाओं की बाद में कटने वाली चांदी गिल्लठ में बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें : आफत की बारिश : सहरसा में घर से लेकर कार्यालय तक में पानी – https://www.livehindustan.com/bihar/saharsa/story-aftershine-rain-water-from-home-to-office-in-saharsa-3364587.html

इससे पहले राजद नेता ने सबसे पहले पूर्व कोशी तटबंध पर आ कर शरण ले रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। रितेश ने पीपरा, बगेवा, भेलवा, गौरीडीह, कमराडीह, बहुरवा, सितुआहा, खजुरदेवा, कटघड़ा पुनर्वास, गोरदह पुनर्वास, बेलवाड़ा, घोघसम आदि पहुँच बाढ़ पीड़ितों से भी बात की।

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई सहायता उपलब्ध नही कराई गई हैं। इन लोगों का कहना था कि सबसे बड़ी परेशानी पशु चारे और पीने का पानी की है। जिसपर प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। राजद नेता ने जिलाधिकारी सहरसा कौशल से मिलकर पीड़ितों की समस्या से अवगत कराने की बात कही।

YOU MAY ALSO LIKE : Covid-19 test must for Abu Dhabi students, teachers before returning to schools – https://www.khaleejtimes.com/coronavirus-pandemic/covid-19-test-must-for-abu-dhabi-students-teachers-before-returning-to-schools

रितेश रंजन ने कहा कि बाढ़ में फसल बर्बाद हो चुका है परंतु प्रशासन सोया है राजद नेता ने कहा कि बिहार में जनता बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे है और राज्य के आलाकमान चुनावी तैयारी मे लगे है। यह स्थिति आगे और खराब होने वाली है जल्द प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर देना चाहिए।
दौरा के क्रम में उनके साथ सन्नी श्रीवास्तव, विकास यादव, बबलू साह, अशोक भगत, पिंटू भगत, संजय चौधरी, विनोद गुप्ता, सुबोध साह, अजय साह, राजा सहित अन्य मौजूद थे।

चलते चलते ये भी देखें : हिंगा एसएचओ…!