कोरोना अपडेट लोगो
अब तक 3138 हुई जांच, 2868 रिपोर्ट निगेटिव, 278 रिजल्ट आना बाकी

सहरसा : जिले में कोरोना पोजेटिव मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना जहां मरीजों की संख्या बढ रही है तो दूसरी तरफ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट भी रहे हैं। 22 जून से 27जून तक कुल 21 नए कोरोना पोजेटिव मरीज पाये गये हैं। अब जिले में कुल 30 पोजेटिव मरीज का इलाज किया जा रहा है।

logo

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शनिवार को कहा कि पिछले पाँच दिनों में कोरोना संक्रमण के 21 नए पॉजिटिव मामले प्राप्त हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 200 हो गई है। जिनमे से अबतक 170 पॉजिटिव व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शेष अभी 30 एक्टिव व्यक्तियों को आइसोलेशन केंद्र पर उपचार में रखा गया है।‌ उन्होंने बताया कि अबतक कुल तीन हजार 138 व्यक्तियों का संक्रमण जांच के लिए सैंपल लिए गए हैंं। जिनमें दो हजार 868 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुए हैं। 278 सैंपल का अभी जांच रेपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने आम लोगों से एहतियात बरतने, मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें : पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 7290, सहरसा में एक साथ मिला 16 मरीज