सरडीहा पंचायत के जमुनियां निवासी सोनू सिंह डाटा आपरेटर पद पर कार्यरत

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : समुचा विश्व कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए जुझ रहा है। भारत में लॉकडाउन लगा कर इस पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। हद तक सफलता भी मिलती नजर आ रही है। ऐसे समय में लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में कैद हैं।

घर बौर ना हो इसलिए सरकार रामायण एवं महाभारत जैसे धारावाहिक का प्रसारण कर मनोरंजन देने का काम कर रही है। वहीं इस काम को आगे बढ़ाते हुए सहरसा जिले का सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरडीहा पंचायत के जमुनियां गांव निवासी युवा कलाकार सोनू सिंह कोरोना पर गीत लिख व गाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

सहरसा स्थित प्रसिद्ध ईस्ट एंड वेस्ट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सोनू जमुनिया निवासी सुनील प्रसाद सिंह के जेष्ठ पुत्र हैं। सोनू सिंह उर्फ आदर्श के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए खुद से तैयार मैथिली गीत सोशल मीडिया पर इन दिनों धमाल मचा रहा है। सोनू अब तक आधा दर्जन से अधिक गीतों का गायन कर अपनी आवाज में गाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप ग्रुप आदि में सुर्खियां बटोर रहा है।

सोनू सिंह द्वारा गाया गीत कोना के बचते ई दुनिया समझ में नै आबे, कौनौ उपईया आब करियो न है मैया, बात तू माना सुन हो भैया घर से बाहर न ज्यौहो आदि काफी लोकप्रिय हो रहा है। कई समाजसेवी द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्यों पर भी सोनू सिंह गीत लिख कर गाया है जिनमें एक नाम रालोसपा के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार जीशु का आता है। ब्रजेश की बात से ख़ास बातचीत में युवा सोनु कहते हैं कि इस प्रकार के कार्य करने से मन में शांति मिलती है।

ये भी पढ़ें : सहरसा : सरडीहा के लाल ने किया कमाल, तीसरे प्रयास में बनें जज