• सौनवर्षाराज के मैनाघाट बहियार के समीप एक शख्स को गोली मार मौत के घाट उतार दुसरे किया जख्मी

सहरसा : सौनवर्षाराज थाना क्षेत्र के मैना घाट चिल्लारही बहियार के समीप शनिवार की शाम ग्रामीण चिकित्सक मुकेश मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। उनके साथ बाइक से आ रहे एक अन्य साथी पवन मेहता को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक के ही गांव बिंदटोली के पंकज मेहता सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुकेश गांव के ही सहयोगी पवन के साथ सोनवर्षाराज से दवा लेकर अपने लौट रहे थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। गोली मुकेश के सिर में लगी, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पवन के जांघ में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें : सहरसा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या

जख्मी का निजी क्लिनिक में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद सोनवर्षा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने मुख्य आरोपी पंकज मेहता समेत दीपक मेहता व जोगेशर मेहता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश व पंकज में पहले से चुनाव व डाक्टरी पेशे को लेकर विवाद चला आ रहा था। मुकेश मेहता मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके थे। उसी चुनाव के बाद से दोनों के बीच अदावत चल रही थी।

YOU MAY ALSO LIKE : Faithful around world begin celebrating Eid Al Fitr amid coronavirus pandemic – https://www.khaleejtimes.com/world/faithful-around-world-begin-celebrating-eid-al-fitr-amid-coronavirus-pandemic