सदर थाना क्षेत्र के नरियार पंचायत के परसाहा टोला की घटना

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र की नरियार पंचायत स्थित छोटी परसाहा टोले में भाई ने बहन फूलो कुमारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान मिले हैं। जानकारी मिलने पर अपर थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, पुअनि गुड्डू कुमार आदि मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।

फुलो की मां श्रद्धा देवी ने बताया कि वह पति रामदेव साह के साथ धान कुटाने गयी थी। घर में केवल बेटी फुलो व बेटा सुशील था। एक बेटा दिलखुश बगल में खेत में पानी पटा रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : पूर्व एवं वर्तमान विधायक ने जनता से लॉकडाउन का पालन करने की अपील

घर में मौजूद मां और भाई से घटना के कारणों की जानकारी ली। किसी ने कुछ नहीं बताया है। जबकि पिता घर से फरार है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुशील बदमाश किस्म का था और शादी के बाद पत्नी के साथ नहीं रह रहा था। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी भाई को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE : Combating Covid-19: Rent, fine waivers in Sharjah’s 47-point stimulus package – https://m.khaleejtimes.com/coronavirus-pandemic/combating-covid-19-rent-fine-waivers-in-sharjahs-47-point-stimulus-package-