22 वां दिन भी शिक्षकों का हड़ताल जारी, अंधकारमय है शिक्षा व्यवस्था

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में 17 फरवरी से जारी शिक्षकों का हड़ताल 22 वां दिन भी जारी रहा। सोमवार को हड़ताली शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय में सुबे के मुखिया नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री कृष्णा नंदन वर्मा एवं अपर सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया।

इस मौके पर शिक्षकों ने जमकर नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। नीतीश कुमार हाय हाय….! शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद….! अपर सचिव शर्म करो….! सहित विभिन्न नारो से प्रखंड मुख्यालय का गुंजायमान कर दिया।

ये भी पढ़ें : हड़ताल के बीसवें दिन शिक्षकों ने धरना दे आक्रोश मार्च निकाला

इस मौके पर हड़ताली शिक्षकों का समर्थन कर रहे समन्वयक मंडल के ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि यह सरकार शिक्षा व्यवस्था चौपट कर रखा है आज 22 दिनों से शिक्षक हड़ताल पर हैं कोई सुधी लेने वाला नहीं है। हम सब शिक्षक एक जुट होकर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।

संयोजक सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है यह बहुत शर्म की बात है। बच्चों का भविष्य अंधकारमय है सरकार को वार्ता करनी चाहिए ताकि कोई नतीजा निकल सकें। हम सब शिक्षक अपनी मांगों पर अडिग है।

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान में नया संकट? एक ही वक्त पर दो लोगों ने ले ली राष्ट्रपति पद की शपथ – https://aajtak.intoday.in/story/ashraf-ghani-sworn-in-as-afghan-president-rocket-fires-tlif-1-1170423.html

इस मौके पर संजय कुमार सुमन, उमर फारूक, प्रवक्ता अकबर आलम, शिव शक्ति कुमार, नरेंद्र कुमार, सुल्तान अहमद, सुदर्शन कुमार, विवेक कुमार, जवाहर कुमार, मोहन कुमार, संजीव कुमार, अफरोज आलम, जयप्रकाश, शाहिद अनवर, बंधन पासवान, अबरार आलम, रविराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE : Coronavirus: Airfares to India, Pakistan from UAE plunge – https://m.khaleejtimes.com/coronavirus-outbreak/coronavirus-airfares-to-india-pakistan-from-uae-plunge