पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी, परिजन हुए फरार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के महारस गांव में गुरुवार की शाम एक करीब 27 वर्षीय विवाहिता कविता देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद से जहां महिला के ससुराल वालों घर छोड़कर फरार हैं। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

पुलिस मृतक महिला के मायके वालों की आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास महारस गांव निवासी दिनेश सिंह की 27 वर्षीय पत्नी कविता देवी की मौत हो गई। कविता की मौत की सूचना गांव में सनसनी की तरह फैल गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों तथा पुलिस पहुंची।

ये भी पढ़ें : सहरसा : दहेज लोभी दानवों के भेंट चढ़ी एक और विवाहिता

पुलिस ने कविता की शव को संदेहास्पद परिस्थितियों में पाया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मृतक महिला के गला में दाग का निशान पाया गया है। मृतक महिला को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। तीनों बच्चों में सबसे बड़ा पियूष कुमार (12) है तो दूसरा आयुष कुमार (9) तथा पुत्री अर्चणा कुमारी (6) बताया जा रहा है। मृतक महिला का मायके सलखुआ थाना क्षेत्र के साम्र्हार्खुद है। उसके पिता का नाम दारा सिंह है। चार भाई-बहनों में कविता सबसे बड़ी थी जिसकी शादी 2005 में महारस गांव में दिनेश सिंह से हुई थी।

इस संबंध में ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शव को अपने कब्जा में ले लिया गया है। जिसकी शुक्रवार की सुबह पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेजा जाएगा। वहीं मृतिका के परिजन आने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र में ऐसी दूसरी घटना घटी है। जो दोनों घटना एक हीं पंचायत महारस का है। इससे पहले महारस पंचायत के खुरासान गांव में 15 मार्च रविवार को हुआ था। विवाहिता की फांसी पर लटका कर मौत के घाट उतार दिया गया था।

YOU MAY ALSO LIKE : Must pledge Nirbhaya-like incident doesn’t happen again, says Kejriwal | Reactions Updates https://www.indiatoday.in/india/story/nirbhaya-convicts-hanged-reactions-on-hanging-live-updates-1657669-2020-03-20