21 एवं 22 फरवरी को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीसरी आंख से होगी निगेहबानी
  • पहाड़पुर पंचायत की मुखिया द्वारा मंदिर परिसर में निर्माण किया जाएगा भैरवनाथ का मंदिर

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बलवाहाट के कांठो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम में इसी माह के 21 एवं 22 फरवरी को होने वाले मटेश्वर महोत्सव की तैयारी को लेकर विचार विमर्श बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी लोगों की सहयोग की बात कही गई। वहीं बैठक में पहाड़पुर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव ने मंदिर परिसर में एक भव्य भैरवनाथ मंदिर बनवाने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें : 21 व 22 फरवरी को होगा दो दिवसीय बाबा मटेश्वर महोत्सव 2020 का आयोजन

वहीं बैठक में मौजूद लोगों ने मंदिर परिसर में जहां मंदिर की नींव रखी जा सकती है उस स्थल का मुआयना भी किया। उपस्थित लोगों ने पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव के इस घोषणा का ताली बजा स्वागत करते हुए कहा कि धर्म कर्म के काम में आगे आना चाहिए।

मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी सदस्यों अलावे महम्मदपुर, पहाड़पुर, मोहनपु, खजूरी, सरोजा आदि पंचायत के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कहा कि 21 और 22 फरवरी को होने वाले मटेश्वर महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बेटी से अंग्रेजी सीखकर किया ये काम, आपको भावुक कर देगी महिला किसान की कहानी https://zeenews.india.com/hindi/india/states/maharashtra-farmer-savita-dakles-inspirational-life-changing-story/637745

इस महोत्सव के पहले दिन यानि 21 फरवरी को मुंबई के अमर आनंद म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रिया राज राइजिंग स्टार संगीत सिलेबैट्री के द्वारा भक्ति संगीत का प्रस्तुति की जाएगी।

वहीं दूसरे दिन 22 फरवरी को श्रीमती रचना झा, पूनम मिश्रा, सुश्री जुली झा, कंचन पांडे के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाएगी। वहीं मंदिर परिसर दो दिवसीय मेला का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को लेकर सभी का सहयोग अत्यंत जरूरी बताया।इस बैठक में एक स्वर में सभी गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा दिया।

YOU MAY ALSO LIKE : Exhausted Emirati woman rescued by helicopter atop UAE mountain – https://m.khaleejtimes.com/uae/ras-al-khaimah/exhausted-emirati-woman-rescued-by-helicopter-atop-uae-mountain

इस बैठक में न्यास समिति के सचिव जगधारी यादव, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, ब्रह्मदेव तांती, रामोतार यादव, पूर्व मुखिया रामेश्वर यादव, मुन्ना भगत, एस कुमार, महेश ठाकुर, मनोज यादव, धर्मवीर सिंह, हरे कृष्ण मिश्र, मो नजरे इमाम, शंभू राय, महावीर यादव, विनय यादव, शैलेंद्र सिंह, अरविंद यादव, शिवो राय, दिलीप कुमार, कृतनारायण राय, पिंकू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चलते -चलते ये भी देखें : आखरी सफर.…!