बिहार आरजेडी ने 38 जिलों सहित 9 महानगर व तीन नए क्षेत्रों की सूची की जारी

बिहार आरजेडी ने अगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दिया है। जैसा कि आरजेडी माय समीकरण को लेकर अबतक चली आई है उसी के अनुरूप सूची दिख रही है अधिकांश स्थानों पर यादव व मुस्लिम को जगह मिली है।

सहरसा जिले की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष मो ताहिर के हाथों में सौंपी गई है वहीं मधेपुरा से जयकांत यादव व सुपौल से पूर्व सांसद महेंद्र सरदार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सहरसा में जिलाध्यक्ष जफर आलम के विधायक बनने के बाद नये जिलाध्यक्ष बनने की बात सामने आ रही थी।

आरजेडी की इस नई टीम में 50 जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया गया है, जिनमें 38 जिलों के जिलाध्यक्ष के साथ 9 महानगर और 3 नए क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें पटना को लेकर अभी ऐलान होना बाकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने इस बार जो प्रयोग किए हैं। इन जिलाध्यक्षों में सबसे ज्यादा संख्या यादवों और मुसलमान की है।