फ़रवरी माह में 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है वेलेंटाइन वीक

स्पेशल डेक्स : 14 फरवरी को संत वेलेंटाइन की याद में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसका कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज के दिन कपल्स दिन भर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। यू तो फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा।

इस महीने में 7 से लेकर 14 फरवरी तक, वेलेंटाइन वीक में प्यार को सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन इससे पहले 7 फरवरी से ही वे इसे सेलिब्रेट करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान क्यूट गिफ्ट्स, कार्ड्स और मैसेजेस एक-दूसरे को दिए जाते हैं। अगर आप इस वेलेंटाइन कैलेंडर से अनजान है तो हम आपको बताते हैं कि किस तारीख को कौनसा दिन मनाया जाता है।

रोज डे (Rose Day) : 7 फरवरी से शुरू होने वाले वेलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन कपल्स आपस में एक-दूसरे को रेड रोज देते हैं। रेड रोज को प्यार का प्रतीक माना जाता है, वहीं पीला रोज दोस्ती के लिए दिया जाता है। एक पिंक रोज खुशी के लिए और सफेद गुलाब किसी नई शुरुआत के लिए होता है। आप भी इस दिन अपने प्यार को गुलाब दें।

ये भी पढ़ें : B.J.P ने 14 फरवरी को मनाया तुलसी दिवस के रूप में, कार्यक्रम आयोजित

प्रपोज डे (Propose Day) : 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन प्यार के इजहार के लिए होता है। आप आज अपने दिल की बात अपने प्यार को कह सकते हैं। प्रपोज करने के लिए आप अलग-अलग तरह के कई क्रिएटिव आइडियाज अपना सकते हैं।

चॉकलेट डे (Chocolate Day) : प्रपोज डे के बाद 9 फरवरी को चॉकलेट डे आता है। चॉकलेट आपके इस रिश्ते को मीठा बनाने के लिए काफी है। इस दिन चॉकलेट देकर आप अपने बीच मधुरता बढ़ा सकते हैं। इस खास दिन के लिए मार्केट में अलग-अलग तरह (जैसे दिल के शेप, दिल की पैकिंग में चॉकलेट्स) की कई चॉकलेट्स मिलती हैं।

YOU MAY ALSO LIKE : Hubei, the epicentre of coronavirus sees 15,000 new cases – https://m.khaleejtimes.com/coronavirus-outbreak/hubei-the-epicentre-of-coronavirus-sees-15000-new-cases

टेडी डे (Teddy Day) : 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को टेडी बेयर गिफ्ट करें. क्यूट टेडी बेयर हर किसी को पसंद होता है।

प्रॉमिस डे (Promise Day) : गिफ्ट्स के बाद अब प्रॉमिस करने का दिन है। 11 फरवरी को यह मनाया जाता है। आप अपने रिश्ते के बारे में गहराई से सोचते हुए अपने वेलेंटाइन से प्रॉमिस करें और उन्हें निभाएं भी।

हग डे (Hug Day) : 12 फरवरी को आप अपने वेलेंटाइन के साथ हग डे सेलिब्रेट करें। इसके लिए अपने पार्टनर को गले से लगाकर आप उन्हें विश्वास दिलाएं कि आप हमेशा उनके लिए मौजूद हैं।

किस डे (Kiss Day) : हग डे के ठीक बाद 13 फरवरी को किस डे आता है। इस दिन अपने पार्टनर को किस करके प्यार जताएं।

ये भी पढ़ें : मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज, पीएम से मिले आंध्र के सीएम जगन और नीतीश से भी हुई बात – https://www.amarujala.com/india-news/pm-modi-cabinet-expansion-intensified-talk-with-andhra-pradesh-cm-jagan-and-nitish-to-meet-pm

वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) : हफ्ते के आखिरी दिन वेलेंटाइन डे आता है। पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताकर, उन्हें गिफ्ट या डिनर डेट पर ले जाकर आप उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।

चलते-चलते ये भी देखें : वेलेंटाइन इन डेल्ही, यूपी, बिहार…..!