सहरसा। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को सौरबाजार व पतरघट प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की स्थिति जानी और कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम के निरीक्षण से जहां लोगों में विकास की आस जगी है वहीं कर्मीयों में हड़कंप मच गया।
डीएम ने परतघट प्रखंड सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने रोकड़ पंजी, योजना अभिलेखों का समय से संधारण करने का निर्देश दिया। डीएम मुख्यमंत्री हर घर जल नल योजना, गली नली पक्कीकरण तथा स्वच्छता अभियान के तहत हर घर शौचालय निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीडीओ दीपक राम को योजनाओं की गुणवत्ता, पंचायत के रोकड़ पंजी तथा अभिलेखों की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें : सहरसा : नवपदस्थापित डीएम ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा
डीएम ने अंचलाधिकारी अनंत कुमार को दाखिल-खारिज, मुख्यमंत्री परिवहन सहित अन्य मामलों के प्रगति की समीक्षा हर सप्ताह करने का निर्देश दिया तथा अंचल निरीक्षक अनिल मिश्र को प्रगति के मोनिटरिग की जिम्मेदारी दी। वहीं दूसरी ओर सौरबाजार प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए विकास कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। श्रोत जागरण।
चलते चलते ये भी देखें : दिल्ली हिंसा : जब मुसलमानों ने बचाया हिन्दू मंदिर व हिन्दू ने बताया मस्जिद…!