महिषी थाना क्षेत्र का मामला, 15 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज, आठ आरोपी गिरफ्तार

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार निवासी गजेंद्र मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मंगलवार देर रात को फंदे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। सदर एसडीपी प्रभाकर तिवारी व थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, जिस युवक की हत्या की गयी उसका प्रेम प्रसंग बगल के टोला पौड़ाडीह की एक लड़की के साथ था। जिस लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस लड़की की शादी बुधवार को होनी थी। युवक मजदूरी करता था और उसे लड़की की शादी में बनने वाले टेंट निर्माण के लिए बतौर मजदूर बुलाया गया। जहां उसकी हत्या कर शव पुन: उसके दरवाजे पर बने मचान पर लाकर रख दिया गया।

ये भी पढ़ें : सहरसा : नव विवाहिता को पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, संदिग्ध स्थिति में मौत

सुबह में मचान पर युवक की शव को देख गांव वालों को इसकी सूचना महिषी थाना को दी गई। महिषी थानाध्यक्ष दलबल घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दिया। युवक की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

वही मामले को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्या हत्या प्रेम प्रसंग में की गई लगती है। पुलिस हर बिन्दुओं को ख्याल में रखते हुए जांच कर रही है। वही हत्या मामले में युवक के पिता गजेन्द्र मुखिया द्वारा महिषी थाना में पंचकोड़ी शर्मा सहित पन्द्रह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें से महिषी थानाध्यक्ष कमलेश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचकोड़ी शर्मा, संजय शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, आनन्दी शर्मा, भूटाय शर्मा,‌ बद्री शर्मा, दुलारचन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।