फाइल फोटो
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले महेंद्र बाबू मृत्यु काल तक समाजिक कार्य में रहे सक्रिय

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र के आजाद नगर गंज निवासी सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक गुरूदेव महेन्द्र नारायण प्रसाद का बुधवार दोपहर बाद 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

दिवंगत महेंद्र बाबू का पार्थिव शरीर

उनके निधन की खबर मिलते ही नगर क्षेत्र वासियों सहित उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर सांसद, विधायक सहित कई अन्य ने शोक जताते हुए समाज के लिए अपुर्णिय क्षति बताया है। गुरुवार को महेंद्र बाबू का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : भारत विकास परिषद ने जरूरतमंदों के बीच गर्म सहित अन्य अंग वस्त्रों का किया वितरण

महेंद्र बाबू स्वस्थ थे एवं आज बुधवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं उद्घाटन में शिरकत करने के उपरांत दोपहर बाद अपने आवास में थे। जहां उनकी मौत हो गई। महेंद्र बाबू समाज में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के साथ सामाजिक कार्य के रूप में जाने जाते थे। शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने जो लकीर खींच दिए हैं उनको पार पाना असंभव नजर आता है।

एक कार्यक्रम में महेंद्र बाबू ( यादगार लम्हे )

वर्षों से भारत विकास परिषद के विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों के बीच कंबल का वितरण करने के साथ समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। सैकड़ों उनके पढ़ाए छात्र आज उच्च पदों पर आसीन होने के साथ देश विदेश में पहचान बना रखा है।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर : नही रहे वयोवृद्ध समाजसेवी सरयुग अमीन, 95 वर्ष में निधन

शोक व्यक्त करने वालों वक्ताओं की माने तो इन लोगों का कहना था कि आज सिमरी बख्तियारपुर के एक गांधी का अंत हो गया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सिमरी बख्तियारपुर सदा उनके किए गए सामाजिक, शैक्षणिक कार्य को याद रखेगा।

एक कार्यक्रम में खगड़िया सांसद के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्माप प्राप्त करते गुरूदेव

वही दुख व्यक्त करने वालों में मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक जफर आलम, पशुपति मंडल, जदयू नेता चन्द्रमणी, प्राचार्य डा. जाकिर हुसैन, प्रमोद भगत, राजीव कुमार, नपं अध्यक्षा रोशन आरा, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की, राजद नेता विपिन भगत, सुमित गुप्ता आदि सहित अन्य शामिल हैं। मैं खुद गुरूदेव का शिष्य रह चुका हूं। गुरूदेव को ब्रजेश की बात की ओर से श्रद्धांजलि।?