बनमा-ईटहरी प्रखंड के महारस गांव निवासी बिनोद बाबू सोनवर्षा राज अंचल में थे पदस्थापित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बनमा-ईटहरी प्रखंड के महारस गांव निवासी अंचल कार्यालय सोनवर्षा राज में कार्यरत राजस्व कर्मचारी बिनोद कुमार सिंह का 51 वर्ष की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

दिवंगत बिनोद कुमार सिंह (फाइल फोटो)

शोकाकुल परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो चल बसे। असामयिक निधन से अचानक परिजनों में कौहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। किसी को निधन की खबर पर अपने कानों पर भरोसा नहीं हो रहा था।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर : नही रहे वयोवृद्ध समाजसेवी सरयुग अमीन, 95 वर्ष में निधन

हर दिल अजीज बिनोद बाबू सोनवर्षा राज के क्षेत्र के अतलखा, खजुराहा, लगमा, शाहपुर तथा विराटपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन कर दिवगंत के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं बनमा ईटहरी अंचल में भी शोक सभा का आयोजन कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दिल्ली से उनके पुत्र के आने के बाद किया जाएगा। राजद विधायक जफर आलम, जदयू नेता रमेश चंद्र यादव, रोहित यादव, कुणाल कुमार, सोनवर्षा राज प्रखंड प्रमुख ललीता देवी, उपप्रमुख रुबी कुमारी, सोनबरसा के सीओ उपेन्द्र प्रसाद तिवारी ,बीडीओ रेणु सिन्हा, सीआई प्रभात कुमार, राजस्व कर्मचारी श्याम सिंह, सैयद ओली अशरफ, सहायक संतोष राम अन्य दुःख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें : सोनवर्षाराज : नहीं रहे सेवानिवृत्त जनसेवक लक्ष्मी बाबू, पंचतत्व में विलीन