बलवाहाट ओपी पुलिस ने रात्रि गश्ती के क्रम में बलवाहाट चौक के समीप किया गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सहरसा जिले के बलवाहाट ओपी पुलिस ने शुक्रवार रात गश्ती के क्रम में ओपी क्षेत्र के बलवाहाट चौक से एक नामी गिरामी बदमाश संजय कुमार यादव को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। हालांकि गिरफ्तार बदमाश के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

ओपीध्यक्ष हरेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सुखासन गांव निवासी जुगेश्वर यादव का पुत्र संजय कुमार यादव बिना नंबर की हीरो एस्पेल्डर बाइक से एक व्यक्ति धर्मवीर कुमार धोधसम निवासी के साथ जा रहा था जैसे ही पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ी वे भागने लगे जिसे पुलिस बलों ने पकड़ लिया।

कनरिया ओपी सहित विभिन्न थानों में दर्ज है आधा दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के मामले

बाइक व धर्मवीर के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है वहीं संजय यादव को महिषी थाना के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संजय यादव पर महिषी में थाना कांड संख्या 170/19 दर्ज है। वहीं कनरिया ओपी में आधा दर्जन मामले हैं। संजय यादव धोधसम पंचायत के सुखासनी गांव पूर्व मुखिया चंदुला देवी के पति पारो यादव के भाई हैं।

ये भी पढ़ें : सहरसा : गोलीबारी मामले में एक बदमाश देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार