जमीनी विवाद मामले पर त्वरित कार्रवाई करें प्रशासन : रितेश रंजन

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : समुचे सुबे सहित सहरसा जिले में आए दिन हो रही अपराधिक वारदात में वृद्धि सुबे के मुखिया सहित जिला प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।

उक्त बातें लोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष सहरसा रितेश रंजन ने गुरुवार को सहरसा जिले के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के हरियो गांव पहुंच गत दिनों बदमाशों के गोली का शिकार हुई रोजलता देवी के परिजनों से मिल ढाढस बंधाते हुए मीडिया से मुखातिब होते हुए कही।

ये भी पढ़ें : फेसबुक पर हुआ प्यार,अब शादी से कर रहा इंकार, युवती ने लगाई पुलिस से गुहार

उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में कुछ दिनों से हत्या की घटना में बेतहाशा वृद्धि हो गई है हत्या के अधिकांश मामले में जमीनी विवाद सामने आ रहा है। पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन को अबिलंव भूमि विवाद से जुड़े मामले का त्वरित निष्पादन करने की ओर अमल करने की जरूरत है ताकि हत्या की वारदात पर लगाम लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : ड्राइवर ने मालकिन का बना लिया नहाते हुए अश्लील वीडियो और फिर…- https://www.livehindustan.com/national/story-driver-made-adult-video-of-woman-blackmailed-her-and-took-more-than-one-crore-rupees-2872004.html

रितेश रंजन ने कहा कि प्रशासनिक विफलता की वजह से रोजलता जी की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद से उपजी इस घटना में मृतिका जब पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटा रही थी तब शायद प्रशासन ने चुस्ती दिखाई होती तो आज यह मनहूस दिन किसी को नही देखना पड़ता।

चलते चलते ये भी देखें : चंडीगढ़ मैन…..!

दिनदहाड़े हुआ हत्या प्रशासनिक स्थिति दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर बेकार पुलिस पदाधिकारी को बढ़िया से बढ़िया थाना देकर सिर्फ पैसे की उगाही की जाती है। पुलिस कप्तान को कमाऊ पूत चाहिए और आम आवाम की सुरक्षा से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर इंद्रदेव यादव, संजय यादव, राजेश शाह, पिकु यादव, अशोक भगत सहित अन्य मौजूद थे।