दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्व इलाके में मिली मछली बाजार में बिका 32 हजार में

सहरसा : पड़ोसी देश नेपाल से निकली कोशी नदी अपने आगोश में सिर्फ बालू, गाद या फिर पानी ही नहीं बहुत ऐसे चीज़ें भी लाती है जो कौतूहल का विषय बनता है।

ताज़ा कौतूहल का विषय सोमवार को कोशी नदी की उपधारा में मिला 80 किलोग्राम वजन वाली विशालकाय बघाय मछली। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मछली दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी क्षेत्र के उसरी पंचायत के कोनिया में मछुआरों के जाल में फंसी मिली।

इससे पूर्व भी कोशी नदी की धारा में कई बार मिल चुका है अजूबा वजनी बड़ी मछली

विशालकाय मछली मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मछली देखने को उम्र पड़ी। बताया जाता है कि मछुआरा जगदीश मुखिया उदय मुखिया जवाहर मुखिया सहित छह लोगों ने बलान व कोशी के संगम उपधारा में थरघटिया घाट पर बोर जाल लगा था जिसमें यह मछली फंसी।

गांव में मछली को देखते बच्चे सहित अन्य

जाल में मछली फंसते ही 8 से 10 लोगों ने मिलकर मछली को बाहर निकाला और साइकिल में बांधकर उसे गांव लाया जहां काट काट कर बेचा गया। जगदीश शर्मा का कहना था कि इससे पहले उसके पिता ने तीस किलो की मछली पकड़ने की बात बताई थी आज अपने आंखों से इतनी बड़ी मछली पकड़ने खुद पर भरोसा नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें : कोशी परियोजना का दंश : तटबंध के अन्दर पानी नहीं तो क्या आएगा ?

उन्होंने बताया कि इस मछली को चार सौ रूपए की दर से बेचा, लगभग 32 हजार रूपए की आमदनी हुई है। यह मछली कुछ दिनों से गांव सहित आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग जब भी कोई बात होती है तो 80 किलो की मछली का चर्चा जरूर करते हैं।

सुपौल में मिली मछली का फाइल फोटो

यहां बताते चलें कि यह कोई पहली मछली नहीं है जो कोशी की धारा में जाल में फंसा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले मई 2018 में सुपौल जिले अन्तर्गत कोशी नदी में मछुआरा सियाराम मुखिया के जाल में भी इतनी ही वजनी बघाय मछली जाल में फंसी थी। उस वक्त उस मछली को भपटियाही बाजार लाया गया था जो ढाई सौ रूपए प्रति किलो की दर से बिका था।

मधुबनी में मिली मछली का फाइल फोटो

इसके बाद जून 2018 में मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के नदी में बसीपट्टी निवासी राम नारायण 45 किलो का कतला (भाकुर) मछली पकड़ी थी उस समय मछली के पेट से 12 किलोग्राम मछली का अंडा निकला था। उस वक्त भी यह मछली चर्चा बनी थी।

ये भी पढ़ें : 100 रुपए के पार पहुंचा प्याज, पासवान बोले- लोग ही बताएं कैसे कम हो कीमत – https://aajtak.intoday.in/story/onion-price-rise-due-to-fall-in-output-govt-taking-steps-ram-vilas-paswan-1-1135152.html

चलते-चलते ये भी देखें : जय शिव शंकर…