हाई स्कूल मैदान में प्रत्याशी जफर आलम के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष ने किया सभा को संबोधित

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : लालू यादव जी ने सामाजिक न्याय के लिए नीतीश चाचा से हाथ मिलाया लेकिन नीतीश चाचा ने धोखा दिया, अच्छे चाचा नीतीश कुमार नही थे, वे पलटू चाचा है वे हमलोगो को ही नहीं जनता को भी धोखा देने का काम किया है।

उक्त बातें रविवार को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित हाई स्कूल मैदान में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि जफर आलम पार्टी के वफादार सिपाही है। हर बार सिमरी बख्तियारपुर की जनता ने हमे प्यार देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें : तेजस्वी की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां…..! https://zeenews.india.com/hindi/india/bihar-jharkhand/rjd-workers-started-fighting-in-tejashwi-yadav-program-in-saharsa/584517

21 तारीख को लालटेन को वोट दे और लालू जी के हाथ मजबूत करे। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी लोकसभा चुनाव हारे नही हराये गए। मुख्यमंत्री पलटू चाचा के सभा में आदमी नही दिखता था और हमारे सभा में तिल रखने की जगह नही मिलती थी हमें साजिशन हराया गया।

आप वोट दीजिये चुनाव में हार जीत लगा रहता है हमलोग निराश नही है क्योंकि हमें मालूम है कि लालू जी आपके दिल में बसते है हमे पूरा विश्वास है कि जफर आलम जीतेंगे। तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नही चाहे वो फर्नाडीस हो या फिर शरद यादव जी सभी को ठगने का काम नीतीश चाचा ने किया।

YOU MAY ALSO LIKE : Swara Bhasker: Lost four brands, three events after I campaigned for Lok Sabha election https://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/swara-bhasker-lost-brands-events-after-i-campaigned-for-lok-sabha-election-6066138/

केंद्र सरकार ने लालू जी को जेल में डाला और आज जेल में बीमार है लेकिन आजतक लालू जी ने विचार से समझौता नही किया। राजद ने आज तक साम्प्रदायिक शक्ति से समझौता नही किया। जब लालू जी डरे नही झुके नही तो हम आपसे बता दे कि हम भी नही झुकेंगे। लालू जी शेर है। आज पिछड़ी और अति पिछड़ा को सताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर कर लोगो को मारा जा रहा है। इसलिए आगे का सोचिए, 2020 का सोचिए गरीब का शासन के लिए जफर आलम को जिताइये। लालू जी को न्याय और बिहार को न्याय दिलाने के लिए जफर आलम को जिताइये।

YOU MAY ALSO LIKE : Final results of UAE’s 2019 FNC elections announced – https://www.khaleejtimes.com/news/government/final-results-of-uaes-2019-fnc-elections-announced

उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि यह चुनाव राज्य को राजनीति के लिये अहम है। राज्य के लिए यह अहम इसलिए है क्योंकि नीतीश कुमार के राज में अपराध बढ़ गया है युवा परेशान है यह चुनाव नीतीश कुमार को संदेश देने का काम करेगा।सिमरी में दो लोगो के बीच राजनीति घूमती है। वक्त है समाज के लिए जुझारू लोग के लिए खड़े होने का इसलिए जफर आलम का जिताना जरूरत है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि देश को झूठा और बिहार को गद्दार से मुक्ति देना है। 2020 का टेस्ट है, यहां भारी बहुमत से जफर आलम को जीताना है। समय है जालिमो के साजिश के शिकार लालू यादव को जेल से निकालने का इसलिए वोट लालटेन को दे। लालटेन मजबूत होगा तो गरीब मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने PM मोदी, ट्रंप भी पीछे – https://aajtak.intoday.in/story/pm-narendra-modi-crosses-30-million-followers-on-instagram-most-followed-world-leader-1-1128316.html

वही विधायक अब्दुल गफूर ने कहा कि 2019 का चुनाव 2020 को तय करेगा। समाज के सभी वर्ग के लोग का जफर आलम को समर्थन मिल रहा है। सभी एकजुट हो 21 को वोट करे। आपका एक एक वोट समाजिक न्याय के लिए लालटेन छाप जाना चाहिए।

सदर विधायक अरुण यादव ने कहा कि आपसे प्रार्थना करता हूँ कि यह वोट की लड़ाई नही है। पुरखो के अपमान का बदला लेना है। लालटेन जीतेगा तो लालू यादव जेल से बाहर आएंगे। अपमान का बदला लेना है। 21 को वोट है, लालटेन को वोट दीजिये।

ये भी पढ़ें : जब तेजस्वी यादव की सभा में उतर गया रामविलास पासवान का हेलिकॉप्टर

विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि 21 तारीख को बिहार के भविष्य का निर्माण और 2020 का मार्ग तय होगा। यह साधारण चुनाव नही है। बहुत तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। इसलिए भ्रम में जाने की आवश्यकता नही है। हमे अपने को पहचानना है। इसलिए लालू और तेजस्वी के हाथों को मजबूत करना है तो जफर को वोट देना है।

सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, संचालन विनोद यादव ने किया। इस मौके पर भोला यादव, कारी सुएैब, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, रितेश रंजन, अजय कुमार सिंह, हैलाल असरफ, मीर रिजवान, धीरेंद्र यादव, अरविंद सिंह कुशवाहा, लक्ष्मीकांत शर्मा, बिनोद पासवान, बरकत अली, साकिब अशरफ, रणवीर यादव, विनोद यादव, बिजय यादव, राजेंद्र यादव, मो फैजुर रहमान, सहित अन्य मौजूद रहे।

चलते-चलते ये भी देखें : तेजस्वी यादव की सभा में जमकर चलीं कुर्सियां….!