सिमरी बख्तियारपुर में हमेशा दो ध्रुव हुआ वो दोनों आज एक साथ है

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : सिमरी बख्तियारपुर का मुझसे नाता है, मेरा जन्म हुआ वह बख्तियारपुर और ये है सिमरी बख्तियारपुर। कैशर साहेब सांसद बने और दिनेश जी 3 लाख वोट से जीते। आज दिनेश जी और कैशर जी के बीच अरुण जी बैठे है। इसलिए भारी मतों से जिताये।

उक्त बातें शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी सभा में सिमरी बख्तियारपुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि न्याय के साथ विकास करना। अनुसूचित जाति और जनजाति, पिछड़े वर्ग से लेकर अल्पसंख्यंको के लिए हमने काम किया।

ये भी पढ़ें : सहरसा : सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में किया चुनावी सभा

सात निश्चय के तहत हर घर नल और पक्की सड़क हम दे रहे है। युवाओ के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित काम किये। क्या होता था पहले बाढ़ होने पर, 2007 में 22 जिला बाढ़ से प्रभावित हुआ। 2008 में कोसी त्रासदी के समय भी जमकर काम किया। उस समय आपदा प्रबन्धन का काम हुआ। इसी तरह से हम लगातार काम कर रहे है। पर्यावरण में परिवर्तन के कारण कभी सूखा तो कभी वर्षापात हुआ।

सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

इस बार 12 – 13 जिला में बाढ़ आया। फिर गंगा का जलस्तर बढ़ा। फिर अति वृष्टि हुई। आप चिंता ना करे आपदा प्रबन्धन का काम जारी रहेगा। समाज में हर तबके के लिए हमने काम किया। इसलिए समाज एकजुट हो रहा है। यह अनुरोध करते है कि सब एक जुट विकास के कारवां बढ़ाये।

ये भी पढ़ें : जानिए पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह कैसे बने बीजेपी के सबसे बड़े नेता – https://khabar.ndtv.com/news/india/how-amit-shah-become-most-powerful-leader-in-bjp-after-pm-modi-2118908/amp/1

हमलोग हर दृष्टिकोण से काम कर रहे है। इसलिए आपसे निवेदन है कि देखिए काम हो रहा है। जो बचा है वह भी होगा।इसलिए हमारे उम्मीदवार को जिताइये और भारी मतों से विजयी बनाये.लोकसभा से ज्यादा अंतर से अरुण जी को जिताये।

संभा को संबोधित करते उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव

सभा को संबोधित करते उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर उपचुनाव में जो उम्मीदवार है उनको वोट दे। लालू जी सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल बनाने के पक्ष में नही थे। लेकिन हमलोगों की जिद में अनुमंडल बना। अगुवानी घाट पर ब्रिज बन रही थी। यहां का मक्का सीधे कोलकाता जाएगा। विक्रमशिला के समानान्तर एक और फ़ॉर लेन बनेगा।

ये भी पढ़ें : बिहार: सुशील मोदी के घर पर लोगों का प्रदर्शन https://m.aajtak.in/national/video/bihar-deputy-chief-minister-sushil-kumar-modi-flood-hit-patna-residents-1128459-2019-10-14

अब रानी के पेट से नही आपके वोट से राजा बनता है। चुनाव आने वाले के लिए भविष्य तय करती है। 75 पैसे के दर पर बिजली मिलेगी। आजाद भारत में पहली बार चार आदमी भारत के सर्वोच्च सदन में है जिनमें दिनेश यादव, महबूब अली कैसर, दिलेश्वर कामत एवं आर के सिंह बने।

प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार सभा को संबोधित करते हुए

कोई मुस्लिम डरे नही.अफवाह से समाज का नुकसान होता है। मुख्यमंत्री जी सबका साथ सबका विकास होता है। मुख्यमंत्री जी के अनुकम्पा पर कैसर साहेब सांसद बने। आने वाले वक़्तों में विकास का कारवां को आगे बढ़ाए।

सभा को संबोधित करते खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर

वहीं सभा को संबोधित प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार यादव ने कहा कि साथियो, बुजुर्गों और अभिभावकों को विश्वास दिलाता हूं कि आपके स्नेह और सीएम और दिनेश चन्द्र यादव के सहयोग से विधानसभा गया था। आपके मान और सम्मान को झुकने नही दूंगा। कोई भूल हुई होंगी तो माफ करने का काम करेंगे। आपके स्वाभिमान पर कभी ठेस पहुंचने नही दूंगा‌। आप हमें वोट दें।

YOU MAY ALSO LIKE : NDA will win all seats in Bihar bypolls: Ram Vilas Paswan – https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/nda-will-win-all-seats-in-bihar-bypolls-ram-vilas-paswan/articleshow/71649225.cms

वहीं सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि इतनी भीड़ आज तक नही हुई। सिमरी बख्तियारपुर सहित पूरा बिहार की जनता को मालूम है कि सिमरी बख्तियारपुर में हमेशा दो पोल रहे है। अब दोनों पोल जुड़ गए तो जीत भी बड़ी होंगी। अल्पसंख्यंको भाई नीतीश कुमार जी के राज में न्याय के साथ विकास हो रहा है। इसकिये नीतीश कुमार जी के हाथ को मजबूत करे और अरुण यादव को भारी मतों से जिताये।

सभा को संबोधित करते हुए मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव

वहीं सभा को संबोधित करते हुए मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि आप सभी लोग जानते है कि कई हजार बार आपसे मिल चुका है। आपके गांव और घर में कई बार आपसे मुलाकात की। जब जब मुझे मौका मिला मैने सजाया संवारा। विकास का कारंवा जारी रहेगा।

YOU MAY ALSO LIKE : India vs South Africa, 3rd Test: India to go for the kill in Ranchi – https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/south-africa-in-india/india-vs-south-africa-3rd-test-india-to-go-for-the-kill-in-ranchi/articleshow/71644227.cms

नीतीश कुमार जी के रेल मंत्री के दौरान इन्होंने इस इलाके को बड़ी रेल लाइन का तोहफा दिया। सिमरी बख्तियारपुर जैसे छोटे स्टेशन को कम्प्यूटर कृत कराया। 2005 के बाद बिहार की तश्वीर बदली। नीतीश राज में ही गरीबो को रिलीफ के 50 – 50 किलो अनाज दिया जाने लगा। अब तो राशि सीधे खाते में जाता है। कई योजनाओं का अभी बिहार में कार्य चल रहा है।

सभा में मौजूद लोग

इनका कार्यकाल हमेशा बढ़ता रहे बस हम यही चाहते है। पहले पटना सरसी से कुर्सेला हो कर जाते है। अब सड़को का जाल बिछ गया। मानसी से हरदी चौघाडा की सडक बनने का एलान किया गया। अब तो सिमरी में दो दो सांसद है। अरुण जी से कुछ शिकायत हो सकती है। उसके लिए माफी चाहते है। आप हमको वोट दिजिए, लाज रखिये और वोट दीजिये।

ये भी पढ़ें : उपचुनाव : जनता को है सरकार पर भरोसा, एनडीए प्रत्याशी की होगी जीत : उर्जा मंत्री

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि कल महिषी गांव घूमने गये थे। वहां ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश कुमार जी ने उग्र तारा मन्दिर के लिए काफी कुछ किया। इस चुनाव में हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार बदल कर दिखाया। किसी को उम्मीद नही था ये बिहार बदल पायेगा।बिहार बदलने की मुख्य वजह ईमानदार मुख्यमंत्री है।

कुछ इस कदर मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे लोग

जलजमाव वाले जगह जलमुक्त करवाया जाएगा। 21 को एक क्रमांक को डॉ अरुण यादव के तीर छाप पर बटन दबा कर जिताये। ताकि हमारा मनोबल ऊंचा होगा। बड़ी संख्या में निकल अरूण यादव को जिताये।

ये भी पढ़ें : धारा 370 खत्म करने के लिए नरेंद्र मोदी के जैसा छाती चाहिए : उपमुख्यमंत्री

विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ ने कहा कि सब के घर में बिजली आई है। यही नीतीश कुमार जी की देन है। जाति धर्म देखे बिना ईवीएम का बटन दबाना है और भाई अरुण यादव को विधानसभा भेजिये। ईवीएम का पहला बटन दबाना। सिर्फ जदयू को देखना हैं।

शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा कि जहां भी हमलोग जा रहे है जनता का अपार समर्थन मिला रहा है। यह चुनाव पूरी तरह एकतरफा हो गया है। नीतीश कुमार जी जैसे अभिभावक मिलना गर्व की बात है। विरोधी भी मानते है कि नीतीश कुमार जी ने बहुत काम किया है। आप तमाम लोग को शुक्रिया करते हुए चुनाव चिह्न तीर छाप पर बटन दबाए। आगामी विधानसभा के लिए एक बढ़िया संदेश दे। ज्यादा सीट विधानसभा में दे। ताकि सचमुच का विकास हो सके।

YOU MAY ALSO LIKE : UAE residents lose millions of dirhams in tour scam – https://www.khaleejtimes.com/uae/abu-dhabi/uae-residents-lose-millions-of-dirhams-in-tour-scam

वहीं रमेश ऋषिदेव ने कहा कि साथियो 2005 में सीएम नीतीश कुमार जी सत्ता संभाले। उस समय क्या स्थिति थी और अब क्या स्थिति है। मुख्यमंत्री ने नौजवानों को एक लाख का अनुदान देने का काम कर रहे है। उधमी योजना के तहत भी पैसा दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं ने बिहार की तश्वीर बदली।

सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि आज बिहार में साढ़े बारह हजार विकास मित्र बहाल कर कइयों का भरण पोषण करने का काम किया। बिहार की बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि देने का काम किया।आज सिमरी बख्तियारपुर उपचुनाव होने जा रहा है। इसमे अरुण यादव को जीता कर नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करे।

ये भी पढ़ें : जुकरबर्ग ने कहा, सोशल मीडिया के जरिये जनता के हाथों में पहुंची सत्ता, facebook को बताया पांचवां स्तंभ https://m.jagran.com/lite/world/america-mark-zuckerberg-says-facebook-now-fifth-estate-take-it-seriously-19678712.html

वहीं लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि आज बिहार की स्थिति की बदल चुकी है। नीतीश कुमार के सत्ता संभालने के बाद बिहार के प्रति लोगो की सोच बदल गई। आज नीतीश कुमार विकास को तवज्जो देते है। लाठी और बन्दूक का शासन चला गया। नीतीश कुमार जी बिहार को देश का सबसे सुंदर राज्य बनाने में लगे है। आज कोसी के हर गांव में चार चक्का गाड़ी से सुरक्षित जा सकते है। हर वर्ग के मजबूती के लिए नीतीश कुमार जी के हाथों की मजबूत करे और अरुण यादव जी को जिताइये।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता के अध्यक्षता एवं संचालन जदयू के जिलाध्यक्ष चन्द्र देव मुखिया ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विधायक, मंत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : इसी मैदान पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सभा में मचे हंगामें एवं सुरक्षा कारणों से आज की सभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीडीसी राजेश कुमार सहित एसडीपीओ सदर प्रभाकर तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मृदुला कुमारी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं पटना से आए मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरा अपना अलग इंतजाम किए हुआ था।

कुछ इस कदर मीडिया कर्मी कर रहे थे कवरेज

प्रेस दिर्घा नहीं था बना : आज के मुख्यमंत्री कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच डी एरिया पुरी तरह खाली पड़ा रहा। डी एरिया के बाद कुर्सी लगाया गया थब उसके बाद आमजन खड़े होकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुन रहे थे इस बीच मैनेजमेंट की सबसे बड़ी भूल या कमी सामने आई कि प्रेस दिर्घा नहीं बनाया गया था। प्रेस दिर्घा नहीं रहने से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चलते-चलते ये भी देखें : रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद पर सुनवाई पूरी, रविश कुमार प्राइम टाइम