सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत की मुखिया कुंती देवी का पति है मृतक राज कुमार शर्मा

बाजार से घर जाने के दौरान रास्ते में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : बिहार के ‌सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत के मुखिया कुंती देवी के पति राज कुमार शर्मा को बेखौफ हथियार बंद बदमाशों ने बाजार से घर जाने के दौरान रास्ते में गोली मार दी।

मुखिया पति को कई गोली मारने की बात सामने आ रही है गंभीर रूप से जख्मी राज कुमार शर्मा को पुलिस ने घटनास्थल से सहरसा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : उत्तर माड़र पंचायत के मुखिया पति की गोली मार हत्या, हंगामा

घटना के संबंध में प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम मुखिया पति राज कुमार शर्मा बलवाहाट बाजार से वापस अपने घर मोहनियां जाने के लिए निकला की रामपुर के समीप आम बगीचा के आसपास पहले से घात लगाए हथियार बंद बदमाशों ने गोली मार दी। मुखिया पति को कई गोली मारने की बात सामने आ रही है।

लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार दो गोली लगी है जिससे की उसकी मौत सदर अस्पताल सहरसा ले जाने के दौरान हो गई है। घटना के बाद मुखिया समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें : खगड़िया : अलौली में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार कर दी हत्या

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया समर्थक अस्पताल परिसर में हंगामा मचाने के बाद सहरसा थाना में भी हंगामा करने की बात सामने आ रही है। वहीं गांव में मुखिया कुंती देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पंचायत में मुखिया समर्थकों में काफी रोष व्याप्त है।

यहां बताते चलें कि राज कुमार शर्मा पर बदमाशों ने वर्ष 2011 में गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था उस समय राज कुमार शर्मा को बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोली शरीर में उतार दी थी हालांकि वह बच गया था। राज कुमार शर्मा दो बार से पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।