पूर्व कोशी तटबंध के विभिन्न गांवों का दौरा कर सरकार से राहत की मांग

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन करते हुए इन लोगों की सुधि ली।

रितेश रंजन ने सबसे पहले पूर्व कोशी तटबंध पर अंदर से आ कर शरण ले रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया। वही पीपरा, बगेवा, भेलवा, गौरीडीह, कमराडीह, बहुरवा, सितुआहा, खजुरदेवा, कटघड़ा पुनर्वास, गोरदह पुनर्वास गांव आदि के बाढ़ पीड़ितों से भी बात की।

ये भी पढ़ें : जर्जर सड़क को ले रितेश ने लिखा डीएम को पत्र, जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर होगा आंदोलन

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई सहायता उपलब्ध नही कराई गई हैं। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी पशु चारे और पीने का पानी की है। जिस पर प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। लोजद नेता ने जिलाधिकारी सहरसा शैलजा शर्मा से मिलकर पीड़ितों की समस्या से अवगत कराने की बात कही।

रितेश रंजन ने कहा कि बाढ़ में फसल बर्बाद हो चुका है। परंतु प्रशासन सोया है। लोजद नेता ने कहा कि बिहार में जनता बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे है और उप – मुख्यमंत्री फ़िल्म देख रहा है।सुशासन की सरकार में आम लोगो का मरना जारी है और सीएम आंख मूंद कर बैठे है।

ये भी पढ़ें : 11 लाख 27 हजार की लागत से बनें पीसीसी सड़क का जिप सदस्या ने किया उद्घाटन

लोजद नेता ने कहा कि आज कोशी पूर्णवास व सहायता की बात कोई नहीं करता है। प्रत्येक साल बाढ़ आना नियति बन गया है इस बाढ़ का स्थाई समाधान जरूरी है। कोशी बराज निर्धारित उम्र से तीस वर्ष अधिक समय से कार्य कर रहा है। यह वाटर बम के रूप में हमारे गले में लटका है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है यह बडे दुःख की बात है।

दौरा के क्रम में उनके साथ पूर्व जिप सदस्य निर्मल ठाकुर, प्रमोद भगत, श्रवण भगत, सुधीर भगत, बबलू साह, अशोक भगत, रौशन कुमार, उटेसरा मुखिया अनिल कुमार महंत, आशिष कुमार, सुभाष कुमार, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार, रितेश सिंह, देवेश कुमार आदि साथ रहें।