घटना शनिवार देर शाम की, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस शव को खोजने में जुटी

खगड़िया से हरदेव कुमार की रिपोर्ट : पूर्व-मध्य रेलवे के धमारा घाट रेलवे स्टेशन से दक्षिण मां कात्यायनी मंदिर के बगल स्थित कोशी नदी के रिटायर्ड रेलवे पुल नं 50 पर शनिवार देर शाम एक सनकी पति ने ससुराल ले जाने के क्रम में पुल पार करते समय अपनी पत्नी व बच्चे को नदी की उफनती तेज धारा में फेंक दिया।

घटना के दुसरे दिन रविवार दोपहर बाद एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस शव को खोजने में जुट गई है वहीं आरोपी सनकी पति मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी उत्तम सिंह का पुत्र पंकज सिंह फरार हो गया है। पत्नी पक्ष के लोगों ने अबिलंव सनकी पति की गिरफ्तारी व शव बरामद करने की गुहार प्रशासन से लगाया है।

ये भी पढ़ें : सांसद ने धमारा घाट स्टेशन पर ढे़ड करोड़ की लागत से विभिन्न यात्री सुविधाओं का किया लोकार्पण

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज सिंह अपनी पत्नी समता देवी व बच्चे को लेकर ससुराल बंगलिया गांव बाइक से जा रहा था। इसी क्रम पुल से पार करने के समय पति ने पत्नी व बच्चे को पुल से नीचे नदी की तेज धारा में धक्का दे दिया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है जिस वक़्त धक्का दिया गया उस वक्त महिला का भाई भी साथ था जो ये सब अपनी आंखों से देखा है।

इधर कोशी नदी में लापता महिला समता देवी के पिता कमलेश्वरी सिंह ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व ही उसकी बेटी की शादी अमनी गांव के उत्तम सिंह के पुत्र पंकज सिंह से किया था। महिला को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। जबकि महिला गर्भवती भी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : मां दुर्गा का छठा स्वरूप है मां कत्यायनी मंदिर धमाराधाट

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया कि पहले ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। शनिवार को भी इसी को लेकर विवाद हुआ। फिर मेरी बेटी को लेकर बंगलिया पहुंचाने के लिए उसका दमाद आ रहा था। इसी दौरान कात्यायनी पुल के पास शनिवार की शाम आठ बजे मेरे पुत्र के सामने ही मेरा दमाद पंकज सिंह मेरी बेटी और नतनी को पुल से फेक दिया।

फाइल फोटो रेलवे पुल संख्या 50.

इधर मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पहले शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से खोजने का काम किया जा रहा है। शव मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।