पर्यावरण संतुलन व जीवन के लिए वृक्षारोपण है अहम : नप अध्यक्ष रौशन आरा

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत कार्यालय मे वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष रौशन आरा और उपाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की ने लगभग एक दर्जन से अधिक वृक्षारोपण किया। नप प्रशासन ने आम लोगो से अधिकाधिक पौधारोपन और पेड़ बनने तक उनकी परवरिश का सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें : Website या Mobile App बनवाएं, कीमतें सिर्फ ₹3499 से शुरु।

इस मौके पर नप अध्यक्षा रौशन आरा ने कहा कि वृक्षारोपण पुनीत कार्य है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह हमारे लिए प्राणवायु आक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य अपने बच्चों का जन्म से लेकर पालन पोषण करते ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधे का भी संरक्षण जरूरी है।

उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें : विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने किया पौधरोपण

इस मौके पर नप प्रतिनिधि मोजाहिर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष चौधरी, इंजिनियर राम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।