मसहूर बॉलीवुड अभिनेता इन दिनों है अपने पैतृक गांव व ननिहाल में

17 वर्षों बाद आए हैं बिहार, मुंडन संस्कार के लिए आए हुए हैं गांव

सहरसा से V & N की रिपोर्ट : बॉलीवुड के जाने माने स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों 17 वर्षों बाद अपने माटी बिहार की खुशबू खींच लाई है। पैतृक गांव पूर्णिया मलहाडीह के अलावे खगड़िया जिले के बेरने ननिहाल पहुंच मंदिर में मुंडन संस्कार करवाए हैं।

फाइल फोटो सुशांत सिंह राजपूत

इस क्रम में सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने नया बाजार स्थित अपने रिश्तेदार भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू के घर रुके। इस दौरान विधायक नीरज कुमार बबलू और उनकी पत्नी नूतन सिंह एमएलसी भी वहाँ मौजूद थी।

ये भी पढ़ें : सिंगिंग व डांसिंग में धमाल मचा रही है सहरसा की रोहिणी

वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से मिलने के लिए बड़ी संख्यां में उनके फैन घर के बाहर मौजूद थे। खासकर युवा वर्ग के लड़के लड़कियों में खासा उत्साह देखा गया। सभी उनका एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पवित्र रिश्ता धारावाहिक सहित पीके, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी आदि फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष भी कई फिल्मे उनके आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें : एशिया प्राइड अवार्ड से हरियाणा के करनाल में सम्मानित हुए सहरसा के लाल

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मीडिया से वार्ता करते हुए अपने सहरसा दौरे का प्रयोजन परिवार के सदस्यों से मिलना बताया साथ ही उन्होंने कहा कि शहर छोटा बड़ा नही होता सोच बड़ी होती है, अगर ऐसा होता कि छोटे शहर के लोग बड़े शहर में सक्सेसफुल नही होता है, तो मैं कभी सक्सेस नही कर पाता।

सहरसा में सुशांत सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे फैंस

उन्होंने कहा कि मैं पटना में बड़ा हुआ हूँ सहरसा भी आता था। यह सोच ही होती है जो लोगों को सक्सेस दिलाता है। वहीं उन्होंने स्थानीय कलाकारों को संदेश देते हुए कहा कि एक कलाकार को कला से प्रेम होना चाहिए और फिर इंसानों से और फिर अपने सपनों से प्रेम होना चाहिए तभी वो आगे सक्सेस कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें : अभिनेता मोनाजिर खान के गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

वहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में विस्तार पूर्वक बातें की। हालांकि झलक पाने के लिए इंतजार में लगे फैन्स को भी निराश नहीं किया। सबसे मिल सेल्फी खिंचए।

प्रेस वार्ता सहरसा में

यहां बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत भारतीय टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। सर्वप्रथम उन्होनें किस देश में है मेरा दिल नामक धारावाहिक में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली।

ये भी पढ़ें : सिमरी बख्तियारपुर का लाल बॉलीवुड में मचा रहा धमाल

इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। उसके बाद एक के बाद एक हिट फिल्में का सफर शुरू हुआ जो इन दिनों चल रहा है।