बहुचर्चित नर्तकी हत्याकांड में कर दिया गए थे निलंबित

सहरसा : जिले के सोनवर्षा राज थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष बहुचर्चित नर्तकी हत्याकांड में निलंबन का शिकार हुए जांबाज दरोगा सुमन कुमार का वनवास करीब दो माह बाद समाप्त हो गया है।

दरोगा सुमन कुमार (फाइल फोटो)

सहरसा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने उन्हें नवहट्टा थाना का कमान सौंपा है। वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष अनिल कुमार को गत दिनों पुलिस-पब्लिक में हुई भिड़ंत की सजा के रूप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।

YOU MAY LIKE : बड़ी खबर : शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा में चली गोली, डांसर की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सहरसा ने सुमन कुमार को पदस्थापित करते हुए निवर्तमान थाना को लाइन हाजिर का आदेश जारी कर दिया गया।

वहीं सुमन कुमार को फिर से थाना की कमान मिलने की जानकारी जैसे ही उनके चाहने वालों सहित अन्य को लगा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। जल्द वे नवहट्टा थाना की बागडोर संभाल लेंगे ‌।

फाइल फोटो नर्तकी हत्याकांड

वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष अनिल कुमार के कार्यकाल को स्थानीय लोगों ने सही नहीं मानते हुए एसपी द्वारा किए गए निलंबन को सही कदम बताते हुए धन्यवाद दिया है। इनके कार्यकाल में कई तरह के लोग सक्रिय होकर दखलंदाजी करने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें : डांसर मधु मौत मामले में सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

इसी सब का परिणाम स्थानिय लोग उस दिन की घटना को मानते हैं जब पुलिस जीप की ठोकर से एक महादलित युवक जख्मी हो गया। जिसके आक्रोश में पब्लिक आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव कर दिया था। हालांकि जिला पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर सुझबुझ से नियंत्रण कर बड़ी अप्रिय घटना रोकने में सक्षम रहा।

वही यहां बताते चलें कि नव पदस्थापित दरोगा सुमन कुमार को सोनवर्षा थाना में निलंबन का शिकार होना पड़ा था। चुंकि इसी थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में 20 फरवरी की रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में चली गोली का शिकार एक नर्तकी हो गई थी।

कुछ इस कदर लगी थी नर्तकी को गोली(फाइल फोटो)

यह घटना अपने समय में सुर्खियों बटौरते हुए सुमन कुमार व सदर थाना राकेश कुमार सिंह को निलंबन तक पहुंचा दिया था। हालांकि सुमन कुमार के निलंबन में उस समय कई सवाल खड़े हो गए थे क्योंकि जिस दिन घटना हुई थी वे छुट्टी पर थे।

ये भी पढ़ें : नर्तकी हत्याकांड : राकेश सिंह पर गिरी गाज,बख्तियारपुर थानाध्यक्ष राज मनी बनें सदर थानाध्यक्ष

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सहरसा पुलिस का एक जांबाज दरोगा को फिर से थाना की कमान मिलने से उस क्षेत्र में अमन चैन सहित अपराधिक वारदातों में लगाम लगते नजर आएंगी।