विवाहिता अपने साथ हुए दुष्कर्म के न्याय के लिए पहुंची महिला थाना

सहरसा से V & N की रिपोर्ट : हमारा समाज चाहे जितना महिला सम्मान की बात कर ले लेकिन आज भी समाज के कुछ लोग महिला को भोग की वस्तु ही समझते हैं। जबरन अकेली महिला को अपना हवस का शिकार बनाने से नहीं चूक रहा है।

ये भी पढ़ें : सहरसा में नाबालिग को अगवा कर बाइक सवार ने किया गैंगरेप

पीड़ित महिला

ताज़ा एक दुष्कर्म का मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव से सामने आया है। गांव के एक युवक पर यहां की एक विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सहरसा महिला थाना सहित मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी के पास पहुंचा।

ये भी पढ़ें : सब्जी खरीदने गई नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने खेत मे मंगलवार को अकेली घास काट रही थी इसी दौरान उक्त महिला को खेत में अकेला देखकर खजुराहा गांव का ही रहने वाला विकास यादव नाम का एक शख्स महिला से जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे आराम से चलते बना।

डीएसपी रश्मि कुमारी, सहरसा

घटना को लेकर पीड़ित महिला ने महिला थाना और मुख्यालय डीएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने कहा कि जिस प्रकार मेरे साथ घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है उसे जब तक फांसी की सजा तक नहीं पहुंचाउंगी चुप नहीं बैठुंगी।

इस बाबत मुख्यालय डीएसपी रश्मि ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : दुष्कर्म का वीडियो बना सालों तक दो सगी बहनों से यौन शौषण करने वाला बाबा गिरफ्तार