स्वास्थ्य ही जीवन है,आदि काल से आयुर्वेद है गुणकारी

डेक्स : आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने खान-पान का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पाते हैं।कई बीमारियां तो संतुलित खान-पान ना होने की वजह से भी हो जाती हैं।

वही, व्यस्त दिनचर्या के कारण हम ज्यादातर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि हम बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन आपको परेशान होने कि जरूरत नहीं है आज हम आपको बताने जा रहे है स्वास्थ्य से जुड़े कुछ आयुर्वेद नियमों के बारे में।

ये भी पढ़ें : आयुर्वेद : शुगर की बिमारी का करें देशी इलाज, अपनाएं ये दस नुस्खे

आयुर्वेद में विस्तार से बताया गया है कि अगर हम अपने रोजाना के जीवन में इन नियमों का पालन करते हैं तो बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। तो आइए जानते है उन नियमों के बारे में।

जैसा कि आपको पता ही है कि प्यास तो हर व्यक्ति को लगती है, लेकिन जब भी प्यास लगे तब आप ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीएं। यदि संभव ना हो सके तो पुरे दिन में कम से कम 2-3 गिलास गुनगुना पानी जरुर पीएं। इससे आपकी पाचन क्षमता बढ़ेगी और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम रहेगा।

हो सके तो हर रोज सुबह नाश्ता 7-9 बजे के बीच ही कर लेना चाहिए। सुबह का नाश्ता पुरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। इसमें कोताही नहीं बरतनी चाहिए। इससे आपका दिमाग एक्टिव रहेगा और एनर्जी का स्तर भी बना रहेगा।

आप जब भी साँस लें अपने पुरे लंग्स को फुलाकर ही साँस लें। ऐसा आप पुरे दिन करें। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोत्तरी होगी और आपके लंग्स स्वस्थ्य रहेंगे।

आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के लगभग 40 मिनट बाद ही पानी पीयें। ऐसा करने से खाना सही तरह से पचता है। आपको बता दें कि खाने के बीच में पानी पीते रहने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

ऑफिस में काम करने वाले लोगों को दिनभर कुर्सी पर बिताना पड़ता है। ऐसे में उनके रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सही नहीं रहती है। ऐसे में आप जब भी कुर्सी पर बैठें, सीधे होकर बैठें। इससे बैक पेन की समस्या नहीं होगी।

ये भी पढ़ें : आयुर्वेद : शुगर की बिमारी का करें देशी इलाज, अपनाएं ये दस नुस्खे

इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद कोई मेहनत का काम नहीं करना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है खाना खाने के बाद नहाने की। अगर आपकी भी आदत है तो इसे तुरंत बदल दीजिये। खाना खानें के तुरंत बाद भूलकर भी नहीं नहाना चाहिए।

वही, हर रोज कम से कम आधा घंटा धूप सेकें। इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलेगा और दर्द से राहत मिलेगी

सबसे मह्त्वपूण बात ये है कि खाना खाने का एक समय निर्धारित कर लें और हर रोज उसी समय खाना खाएं। खाने में एक बार में एक ही तरह की चीज खाएं। सभी चीजों को एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : सहरसा : खेत में घास काट रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने किया घिनौना काम

हर रोज रात में सही समय पर सोने की आदत डालें। हर रोज कम से कम 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें।