यज्ञ से होता ज्ञान का बोध, ज्ञान से होता है मनुष्य का विकास : राजद नेत्री 


सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-


यज्ञ से ज्ञान की प्राप्ति होती है और ज्ञान जब हो जाता है तो मनुष्य का समुचित विकास होता है। अज्ञानी मनुष्य मृत शरीर के समान होता है। 

उक्त बातें खगड़िया लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह नेत्री कृष्णा कुमारी यादव ने सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कोशी दियारा क्षेत्र के साम्हरखुर्द पंचायत के खजूरबन्ना रंगिनियां में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बिना नाम लिए खगड़िया सांसद के दियारा क्षेत्र के विकास पर कटाक्ष करते हुए कही कि दियारा में विकास की बात करते हैं। यहां विकास के नाम पर सरकारी योजनाओं में लूट मची हुई है सरकारी राशि का बंटरबांट हो रहा है उसे कोई देखने वाला नहीं है। 
हुजूर दुज के चांद की तरह क्षेत्र आते हैं और फीता काट फिर गद्हे के सर के सिंह के तरह गायब हो जाते हैं फिर क्षेत्र की जनता उन्हें ढ़ुढते रहते हैं। 

यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग दिन प्रति दिन आ रहे हैं और प्रवचन का लाभ ले रहे हैं। समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस यज्ञ का आयोजक दयानंद चौधरी निषाद व कथाकार शंभू महाराज है। शाम चार बजे से प्रवचन का दौर शुरू होता है जो देर रात तक चलती आ। 

इस मौके ईश्वर चौधरी, राजा राम चौधरी, बुलक चौधरी, श्रवण चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, उमेश चौधरी, बिनय यादव, राजद छात्र जिला उपाध्यक्ष लालू यादव, प्रखंड व्यवसायी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ नईम अख्तर, बेलदौर के राजद नेता पप्पू यादव, युवा राजद नेता मनीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।